रोहिंग्याओं को खदेड़ने घर-घर की तलाशी लेगी सरकार, धरपकड़ शुरू

Kanak Durga Jha | Jan 01, 2025, 13:56 IST
Share
government conduct home to home searches drive out Rohingyas
file photo

रोहिंग्याओं के लिए अब छत्तीसगढ़ में एक तिनके बराबर भी जगह नहीं है। भिलाई और बस्तर में बड़ी कार्रवाई करने के बाद प्रदेश की साय सरकार अब पूरे राज्य से बांग्लादेशी और रोहिंग्यों का सफाया करेगी।

रोहिंग्याओं के लिए अब छत्तीसगढ़ में एक तिनके बराबर भी जगह नहीं है। भिलाई और बस्तर में बड़ी कार्रवाई करने के बाद प्रदेश की साय सरकार अब पूरे राज्य से बांग्लादेशी और रोहिंग्यों का सफाया करेगी। इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस विभाग को पूरी तरह अपग्रेड करने का रोड मैप तैयार कर लिया है। वर्ष 2025 में पुलिसिंग सिस्टम को मॉर्डन करने के लिए पूरा ब्लू प्रिंट बना लिया गया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि नियमों को ध्यान में रखकर पूरी पुलिस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। धर्मांतरण समेत कई नए कानून 2025 में व्यवस्था सुधार की दृष्टि से लागू किए जाएंगे। बदलाव कर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई एसओपी जारी की जाएगी। पूरे राज्य में अभियान चलाकर बंग्लादेशी और रोहिंग्याओं की खोजबीन की जाएगी।

तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट

500 लोगों को बस्तर से भगाया

पुलिस ने 500 लोगों को बस्तर से भगाया है। इनके मोबाइल और आईएमईआई नंबर के जरिए सभी को ट्रेस भी किया गया। कई गिरफ्तारियां भी हुई है। बस्तर में इनके जाने के बाद चोरियां कम हुई है। हम पूरे राज्य में अभियान चलाकर ऐसे लोगों की धरपकड़ करेंगे। बीएसपी में काम करने वाले सभी ठेका कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच होगी। जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी होगी।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

दुर्ग में 1100 से ज्यादा बांग्लादेशी और रोहिंग्या

सरकार को ऐसी जानकारी मिली है कि दुर्ग जिले में 1100 से ज्यादा बांग्लादेशी और रोहिंग्यों ने डेरा डाला हुआ है। इस मामले में जांच की जाएगी। पूरे प्रदेश में पिछले 5 साल में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बने आधार कार्डों की बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच होगी, महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स को जल्द भारत लाया जाएगा।

2025 में पुलिस विभाग में होंगें बदलाव

जल्द ही पुलिस की सभी शाखाओं की बैठक होगी। सभी से 6 महीने का रोड मैप मांगा गया है। 2025 में पुलिस में प्रोसीजरल रिफॉर्म देखने को मिलेगा। धर्मातरण समेत कई मामलों में नए कानून लाएंगे। पहली बार पुलिसकर्मियों को लिए लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम की व्यवस्था की गई है। हमने वर्ष 2024 में एसआई भर्ती, नगर सेवा में भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। जल्द ही फायर में भी नई भर्ती होगी। मुसाफिरी व्यवस्था समेत कई व्यवस्था को मॉर्डन और डिजिटलाइज किया जाएगा।

भिलाई के राय अमेरिका में उच्च शिक्षा मंत्री, हिंदी मीडियम से की पढ़ाई

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के खिलाफ अभियान क्यों चलाया जा रहा है?
    छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की मौजूदगी पर ध्यान केंद्रित किया है। सरकार का कहना है कि राज्य में इन लोगों की बढ़ती संख्या से अपराध और सामाजिक असंतुलन हो रहा है। विशेष रूप से बस्तर और दुर्ग जिलों में इनके प्रभाव को लेकर जांच की जा रही है, ताकि राज्य में शांति व्यवस्था बनाई जा सके।
  2. क्या 2025 में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में क्या बदलाव होंगे?
    2025 में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कई सुधार होंगे, जिनमें प्रोसीजरल रिफॉर्म, नई एसओपी (स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीसीज), और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर नए कानून शामिल होंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम की व्यवस्था की जाएगी, और पुलिस विभाग को पूरी तरह से मॉर्डन और डिजिटलाइज किया जाएगा।
  3. बस्तर से 500 लोगों को भगाने का कारण क्या था?
    बस्तर से 500 लोगों को भगाने का कारण उनकी संदिग्ध गतिविधियाँ और अपराधों में शामिल होना था। पुलिस ने इन लोगों के मोबाइल और आईएमईआई नंबर के जरिए उनकी पहचान की और कई गिरफ्तारियाँ की। इसके बाद बस्तर क्षेत्र में अपराधों की संख्या में कमी आई, खासकर चोरियों की घटनाओं में गिरावट आई।
हैकर बनना चाहते हैं आप भी... हैकिंग की मास्टरी यहां सिखाई जा रही

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • violence spread by Rohingyas and illegal infiltrators
  • Rohingya Muslims
  • रोहिंग्या मुसलमान
  • Bangladesh
  • chhattisgarh news update
  • बांग्लादेश
  • Chhattisgarh news today
  • Rohingya Refugee Crisis
  • रोहिंग्या शरणार्थी संकट
  • Rohingya
  • रोहिंग्या
  • cg news update
  • bangladeshi khabar
  • cg news today
  • बांग्लादेशी मुसलमान
  • बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान
  • बांग्लादेशी और रोहिंग्या
  • भगाए जाएंगे बांग्लादेशी और रोहिंग्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा