सरकार ने लगाए साढ़े 3 करोड़ के पौधे, लापता हो गए सागौन,आंवला और बांस के 50 हजार पेड़

Arun Tiwari | Jul 31, 2025, 16:22 IST
Share
government planted saplings worth 3.5 crores 50 thousand teak amla bamboo trees disappeared the sootr
government planted saplings worth 3.5 crores 50 thousand teak amla bamboo trees disappeared the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने साढ़े तीन करोड़ के पौधे लगाए। इनमें सागौन,आंवला और बांस जैसे मजबूत और लंबी उम्र वाले पौधे शामिल थे। इसका मकसद था वनों को फिर से हरा,भरा और घना बनाना। जब इन पौधों की पड़ताल की तो पता चला कि इनमें से 50 हजार पेड़ का तो पता ही नहीं है।

रायपुर: सरकार ने उजड़े वनों को संवारने के लिए एक मिशन शुरु किया। इसकी शुरुवात राजनांदगांव से हुई। यहां पर सरकार ने साढ़े तीन करोड़ के पौधे लगाए। इनमें सागौन,आंवला और बांस जैसे मजबूत और लंबी उम्र वाले पौधे शामिल थे। इसका मकसद था वनों को फिर से हरा,भरा और घना बनाना। जब इन पौधों की पड़ताल की तो पता चला कि इनमें से 50 हजार पेड़ का तो पता ही नहीं है।

यानी लगने वाले पेड़ों में से एक चौथाई पेड़ गायब हैं। अब ये पौधे सूख गए हैं या फिर लगाए ही नहीं गए, यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि सरकारी कागज भी बहुत उर्वरा होता है और इस कागज में भी पेड़ उग आते हैं। द सूत्र ने जब पड़ताल की तो पता चला कि जहां जहां पेड़ लगाए गए थे,वहां वहां के पैच में थोड़े थोड़े पेड़ सूख चुके बता दिए गए। आइए आपको बताते हैँ कि कहां गए 50 हजार पेड़।

ये खबर भी पढ़ें... पर्यावरण संरक्षण पर बदमाशों का 'हंटर', स्कूल में लगे सैकड़ों पौधे उजाड़े


पेड़ लगाने या कमाई करने का मिशन

एक तरफ छत्तीसगढ़ में पेड़ों की कटाई जारी है तो दूसरी तरफ सरकार को उजड़े वनों को संवारने की चिंता हो रही है। इसके लिए एक मिशन शुरु किया गया है। इस मिशन के तहत राजनांदगांव में साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च कर करीब ढाई लाख पौधे रोपे गए। इन पौधों में सागौन, अर्जुन, बांस, करंज, शीशम, जामुन, आंवला, सीरस, कठहल, बहेड़ा, इमली और शीशम जैसे लंबी उम्र वाले और मजबूत पेड़ लगाए गए।

ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ कोल खनन प्रोजेक्ट में 5 हजार पेड़ों की बलि, महाराष्ट्र को बिजली; हमको क्या मिलेगा?

जानकारों के मुताबिक इस तरह के पेड़ों के जीवित रहने का अनुपात ज्यादा होता है। इस तरह के पेड़ लगाए ही इसलिए जाते हैं ताकि वे जीवित रहें। वन विभाग ने पैसे तो पूरे खर्च कर दिए लेकिन जहां जहां पेड़ लगाए हैं वहां पर थोड़े थोड़े पेड़ गायब हैं। इनकी पूरी संख्या 50 हजार है। या तो लापरवाही के चलते सूख गए या फिर ये पेड़ लगाए ही नहीं गए और ये पैसा जेब में चला गया। ये पेड़ लगाए भी ऐसे गए हैं ताकि कोई इन गायब पेड़ों को ढूंढ भी न पाए।

ये खबर भी पढ़ें... संकट में जयपुर का ऑक्सीजोन, डोल का बाढ़ जंगल के 2500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी, फिनटेक पार्क बनाना चाहती है सरकार

यहां पर इतने खर्च में इतने पौधे लगाए गए

बाघनदी - 21 लाख खर्च, 17000 पौधे लगाए, 2 हजार पौधे सूख गए।
भर्रोटोला - 27 लाख खर्च, 22 हजार पौधे लगाए, 5 हजार पौधे सूख गए।
घोघरेपी - 14 लाख खर्च, 7500 पौधे लगाए, 1200 पौधे सूख गए।
गेरुघाट - 5 लाख खर्च, 4 हजार पौधे लगाए, 1 हजार पौधे सूख गए।
गेरुघाट - 18 लाख खर्च, 15 हजार पौधे लगाए, 3 हजार पौधे सूख गए।
गेरुघाट - 1 करोड़ खर्च, 72 हजार पौधे लगाए, 14 हजार पौधे सूख गए।
खुज्जी - 42 लाख खर्च, 33 हजार पौधे लगाए, 7 हजार पौधे सूख गए।
पानाबरस - 13 लाख खर्च, 11 हजार पौधे लगाए, 5 हजार पौधे सूख गए।
बिटेझर - 13 लाख खर्च, 11 हजार पौधे लगाए, 4 हजार पौधे सूख गए।
बाघनदी - 80 लाख खर्च, 55 हजार पौधे लगाए, 5 हजार पौधे सूख गए।
बाघनदी - 20 लाख खर्च, 12 हजार पौधे लगाए, 2 हजार पौधे सूख गए।
चौकी - 48 लाख खर्च, 71 हजार पौधे लगाए, 7 हजार पौधे सूख गए।
कुल पौधे लगाए - 2.5 लाख
कुल पौधे सूखे या नहीं लगाए गए - 50 हजार
कुल खर्च - 3 करोड़ 58 लाख रुपए

ये खबर भी पढ़ें... मंत्री जी पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, आप कब करेंगे पिटाई

यहां पर यह सवाल खड़ा है कि यह पौधे सरकार को सूखे हुए बताए गए लेकिन असल में ये पौधे जमीन पर लगे हैँ या कागजों में लगे हैं यह पता नहीं है। इन पौधों के गायब होने का सीधा मतलब है कि इनका फंड कहीं और चला गया है। छोटे छोटे पैच में थोड़े थोड़े पेड़ इसलिए गायब किए गए हैं ताकि इसका कोई पता ही न लगा सके। द सूत्र इसीलिए यह रिपोर्ट लाया है ताकि पता चल सके कि किस पैच में सूखने के नाम पर कितने पौधे नहीं लगाए गए। यही है छत्तीसगढ़ का सुशासन।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ वनमिशन | पेड़ रोपण घोटाला | वनविकास मिशन | राजनांदगांव न्यूज | CG News | Rajnandgaon News

Tags:
  • CG News
  • Rajnandgaon News
  • राजनांदगांव न्यूज
  • छत्तीसगढ़ वनमिशन
  • पेड़ रोपण घोटाला
  • वनविकास मिशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई