दादा ने तेंदूए के जबड़े से बचाई पोते की जान

Krishna Kumar Sikander | Apr 22, 2025, 15:11 IST
Share
Grandfather saved grandson life from leopard jaws the sootr
Grandfather saved grandson life from leopard jaws the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में एक दादा तेंदुए के जबड़े से अपने पोते को छीनकर ले आए। मासूम के गले में चोट आई है। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में भर्ती करवाया गया है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में एक दादा तेंदुए के जबड़े से अपने पोते को छीनकर ले आए। दादा ने मासूम पोते को तेंदुए का निबाला बनने से तो बचा लिया, लेकिन तेंदूए के जबड़े में दबे होने के कारण मासूम के गले में चोट आई है। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में भर्ती करवाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर कसा शिकंजा

छुरा विकासखंड के ग्राम कोठीगांव का मामला

छुरा विकासखंड के ग्राम कोठीगांव में एक दादा अपने चार साल के पोते को बचाने के लिए तेंदुए से भीड़ गए। दादा के अचानक हमले से तेंदुए घबरा गया और दादा ने उसके जबड़े से पोते को छीन लिया। दादा जब पोते को सकुशल लेकर लौटे तो बच्चे के माता पिता समेत पूरा गांव खुशियों से झूम उठा। कोठीगांव के साथ आसपास के गांवों में दादा की बहादुरी के चर्चे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़

घर के आंगन में खेल रहा था

ग्राम कोठीगांव निवासी दर्शन नेताम का चार साल का बेटा प्रदीप नेताम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उस समय घर में केवल बच्चा और उसके दादा थे। बच्चे के माता-पिता काम से वापस नहीं लौटे थे। इस बीच एक तेंदुआ आया और बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग रहा था, तभी बच्चे की चिखने की आवाज सुनकर दादा की नजर पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर के विकास पर अमित शाह से बात करने नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे सीएम साय

जान पर खेलकर तेंदुए से भिड़ गए दादा

तेंदुआ बच्चे को जबड़े में दबाकर भागने लगा तो बच्चा जोर-जोर से चिखने लगा। पोते के चिखने की आवाज सुनकर दादा दौड़कर आए। दादा ने देखा कि तेंदुआ जंगल की तरह जा रहा है। दादा पीछा करना शुरू किया और कुछ ही दूरी पर रोक लिया। दादा ने अपनी जान पर खेलकर तेंदुए से भिड़ गए। काफी मशक्कत के बाद दादा ने तेंदुआ के जबड़े से बच्चे को छुड़ा लिया।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी से लोग बेहाल, अब चलेगी लू

बच्चे को छोड़कर भाग गया तेंदूआ

दादा अपने चार साल के पोते को बचाने के लिए तेंदुए पर हमला कर दिया तो अचानक हमले से तेंदुए घबरा गया। पहले तेंदूए ने भागने की कोशिश की, लेकिन बच्चे के दादा के लगातार हमले के कारण बच्चे को छोड़कर भाग गया। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दादा के साहस से एक मासूम बच्चे की जान बच गई।

ags : grandfather | grandson | Leopard | gariaband | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Leopard
  • तेंदुआ
  • दादा
  • गरियाबंद
  • gariaband
  • grandson
  • grandfather
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज