आइस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, मालिक का शरीर कई हिस्सों में बटा

Harrison Masih | Jun 03, 2025, 20:54 IST
Share
Huge explosion in ice factory owner died on the spot chattisgarh the sootr
Huge explosion in ice factory owner died on the spot chattisgarh the sootr

रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी बोहिदार पारा स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें फैक्ट्री के संचालक संजय सहगल (43) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल टंकी बोहिदार पारा स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें फैक्ट्री के संचालक संजय सहगल (43) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके में फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने को घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड ने 1100 रुपए से अधिक नजराना लेने पर लगाई रोक

ग्राहक को बर्फ देने पहुंचे थे संचालक

मिली जानकारी के अनुसार, संजय सहगल सुभाष आइस फैक्ट्री का संचालन करते थे। शुक्रवार दोपहर वे किसी काम से फैक्ट्री आए हुए थे। उसी दौरान कुछ ग्राहक बर्फ खरीदने पहुंचे। संजय खुद उन्हें बर्फ देने के लिए भीतर गए। ग्राहक जैसे ही बाहर निकले, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सिलेंडर ब्लास्ट में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विस्फोट फैक्ट्री में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि संचालक संजय सहगल के शरीर के चीथड़े उड़ गए। मौके पर मौजूद तीन मजदूर जिनमें एक की पहचान अमन पटेल के रूप में हुई है भी इस धमाके में घायल हो गए। सभी घायल श्रमिक फैक्ट्री में नियमित मजदूरी का कार्य करते थे।

ये खबर भी पढ़ें... पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डैम में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

इलाके में मचा हड़कंप

धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और फैक्ट्री के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतक संजय सहगल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ कोतवाली टीआई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, "प्रथम दृष्टया मामला ऑक्सीजन सिलेंडर फटने का लग रहा है, लेकिन ब्लास्ट के सही कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है और घायलों का उपचार जारी है।"

ये खबर भी पढ़ें... तेंदुए की खाल के साथ दो शिकारी गिरफ्तार: वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस हादसे ने फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर कर दिया है। बिना पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन के विस्फोटक या गैस सिलेंडरों का संचालन, न सिर्फ कर्मचारियों के लिए खतरा है, बल्कि पूरे इलाके को जोखिम में डाल सकता है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि फैक्ट्री की सुरक्षा मानकों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी: जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल बर्खास्त

Explosion | Factory | blast | Raigarh | chattisgarh | हीलियम गैस का सिलेंडर फटा | छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • हीलियम गैस का सिलेंडर फटा
  • Factory
  • Raigarh
  • blast
  • Explosion
  • धमाका
  • chattisgarh
  • छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा