बस्तर के जंगलों में IED का जाल: 20 को युवक और 21 को जवान ने रखे पैर, दोनों की मौत

Sandeep Kumar | Apr 22, 2024, 14:57 IST
Share
PIC
PIC

The sootr को दिए खास इंटरव्यू में BSF के इंस्पेक्टर रमेश चौधरी ने कहा जब तक दुश्मन सामने ना हो तब तक ही थोड़ी टेंशन होती है। जब उनका फायर आने लगता है तब हमें सिर्फ जवाब ही देना होता है।

शिव शंकर सारथी @ RAIPUR. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों की IED अब आम आदिवासियों की भी जान ले रहा है। दरअसल बस्तर जिले के मूतवेंडी के जंगलों में 20 अप्रैल को 18 साल के गड़िया नाम का युवक वन उपज इकट्ठा करने गया था। जहां पर नक्सलियों की तरफ से बिछाए गए IED के जाल में वो शख्स फंस गया। IED ब्लास्ट होने से उसकी मौत हो गई। मूतवेंडी का जंगल थाना गंगालूर का क्षेत्र है। इस इलाके में नक्सली समान्तर सरकार चलाते रहे हैं। आपको बताते चले कि गुरील्ला वॉर के जरिए सालों तक फ़ोर्स के ऊपर हावी रहने वाले नक्सलियों ने IED का भी एक बड़ा जाल बिछाया हुआ है। IED की बेहद घातक है,21 अप्रैल को CRPF के जवान देवेंद्र की मौत हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...Right to Freedom : वारंट नहीं दिखाया, गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई अब पुलिस चुकाएगी तीन लाख जुर्माना

BSF के इंस्पेक्टर रमेश चौधरी

The sootr को दिए खास इंटरव्यू में BSF के इंस्पेक्टर रमेश चौधरी ने कहा जब तक दुश्मन सामने ना हो तब तक ही थोड़ी टेंशन होती है। जब उनका फायर आने लगता है तब हमें सिर्फ जवाब ही देना होता है।

ये खबर भी पढ़िए...प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे रायपुर, पहली बार रायपुर में रात रुकेंगे

एंटी लैंड माइन व्हीकल को नक्सलियों ने उड़ा दिया

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने हथियारों में कई-कई रेनोवेशन किए हैं। निर्माण, मॉडिफाई के कौशल में भी नक्सलियों का कोई मुकाबला नहीं है। जब छत्तीसगढ़ में सबसे पहले एंटी लैंड माइन व्हीकल आया तो,पुलिस मुख्यालय में तत्कालीन DGP ने मीडिया को बताया कि 40 किलो बारूद की क्षमता यह व्हीकल झेल सकता है। दोगुना-तिगुना बारूद सड़क के नीचे लगाकर नक्सलियों ने एंटी लैंड माइन व्हीकल को उड़ा दिया था। खेतों में काम आने यूरिया और अन्य रसायनों का इस्तेमाल करके भी नक्सली अपने मंसूबो को अंजाम देते रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में गर्मी की वजह से आज से ही छुट्टियां शुरू, 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

क्या होता है IED ?

IED यानी ( इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ) भी एक खतरनाक तकनीक है। IED भी एक तरह का बम ही होता है, लेकिन यह मिलिट्री के बमों से कुछ अलग होता है। नक्सलियों से लेकर आतंकवादियों तक IED का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नुकसान के लिए करता है। IED ब्लास्ट होते ही मौके पर अक्सर आग लग जाती है, क्योंकि इसमें घातक और आग लगाने वाले केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर आतंकी सड़क के किनारे IED को लगाते हैं, ताकि इसके पांव पड़ते या गाड़ी का पहिया चढ़ते ब्लास्ट हो जाता है। आपको बताते चलें कि बंदूक से निकली गोली यदि, कमर के नीचे लगी हो,तो जान बच जाने की संभावना हो सकती है, लेकिन IED के ऊपर पैर आया तो,जान बचने की संभावना नहीं के बराबर होती है। 20 और 21 अप्रैल 2024 को ied ने दो जानें ले ली है। इससे पहले भी कई मरतबा जान जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...राजनांदगांव में क्यों बोलीं Priyanka Gandhi, यदि भूपेश बघेल BJP में शामिल हो जाएंगे तो सबसे ईमानदार कहलाएंगे

Tags:
  • The Sootr
  • बस्तर
  • IED
  • मूतवेंडी के जंगलों
  • IED ब्लास्ट
  • BSF के इंस्पेक्टर रमेश चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा