इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में पेपर लीक से हड़कंप, छात्रों ने किया जमकर विरोध

VINAY VERMA | Aug 20, 2026, 16:29 IST
Share
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में पेपर लीक
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में पेपर लीक

छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। छात्रों के मुताबिक वायरल सवाल परीक्षा में पूछे गए सवालों से हूबहू मैच हुए।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष एंटोमोलॉजी का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पहुंच गया।

20 अगस्त को होने वाली परीक्षा के कुछ हिस्से और हस्तलिखित सवाल सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच WhatsApp समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए। इससे विश्वविद्यालय की पूरी परीक्षा प्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

परीक्षा खत्म होते ही हंगामा

परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने वायरल प्रश्नपत्र और परीक्षा में पूछे गए सवालों का मिलान किया। छात्रों का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र के हू बहू सवाल मैच कर गए।

इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में जमकर विरोध हुआ। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

चार सदस्यीय कमेटी जांच में जुटी

मामला बढ़ते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से पहले बाहर कैसे आया। विश्वविद्यालय ने चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। कमेटी पेपर की छपाई, वितरण और कॉलेजों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी।

पेपर लीक
पेपर लीक


साइबर थाने तक पहुंचेगा मामला

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र को गंभीर मामला माना है। अब इसकी शिकायत साइबर थाने में करने की तैयारी है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि सबसे पहले पेपर किसने सोशल मीडिया पर डाला और उसे आगे किस-किस ने प्रसारित किया। दोषियों की पहचान होने के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

39 कॉलेजों पर जांच की नजर

प्रारंभिक तौर पर आशंका किसी संबद्ध कॉलेज से प्रश्नपत्र बाहर आने की जताई जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से 39 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें 34 कृषि कॉलेज शामिल हैं। सभी कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा से एक रात पहले संबंधित कॉलेजों तक प्रश्नपत्र पहुंचते हैं। ऐसे में जांच का दायरा सभी संभावित केंद्रों तक बढ़ सकता है।

पेपर लीक
पेपर लीक


परीक्षा रद्द होने के संकेत

पेपर लीक की पुष्टि और वायरल प्रश्नों के मिलान के बाद परीक्षा रद्द करने की तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शाम तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा किए जाने की बात कही गई है। अगर परीक्षा रद्द होती है तो छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इससे पहले ही परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं।

पिछले साल भी उठे थे सवाल

खास बात यह है कि कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर पिछले साल भी पेपर लीक को लेकर सवाल उठ चुके हैं। बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के दौरान भी प्रश्नपत्र वायरल होने की जानकारी सामने आई थी। तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की थी और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का दावा किया था।

दावे धरे रह गए

एक साल बाद फिर वही स्थिति सामने आने से सवाल है कि आखिर पिछली गड़बड़ी से क्या सबक लिया गया? अगर प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया तक पहुंच रहा है तो निगरानी और गोपनीयता की व्यवस्था कितनी मजबूत है, यह जांच का बड़ा मुद्दा है। अब चार सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर निगाह रहेगी कि पेपर लीक की असली कड़ी कहां से जुड़ती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

IGKV University Counselling 2026 : कृषि कॉलेज में एडमिशन शुरू, तुरंत नोट करें तारीख

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, लाखों का नुकसान; प्रबंधन पर लगा मामला दबाने का आरोप

कांग्रेस का आरोप... IGKV के दीक्षांत समारोह में आचार संहिता का उल्लंघन

Neet Paper Leak | जिन लोगों ने अपने बच्चे खोए हैं, वो गालियां नहीं देंगे तो क्या फूल बिछाएंगे ?

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • PAPER LEAK
  • पेपर लीक
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
  • IGKV University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड