IIIT और IIM रायपुर में शुरू होंगे AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी के नए कोर्स
Harrison Masih | May 20, 2026, 09:54 IST
iiit-iim-raipur-ai-courses-quantum-tech
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। IIIT नया रायपुर और IIM रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल हेल्थ जैसे नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ढांचा तेजी से बदल रहा है। अब प्रदेश के प्रमुख तकनीकी और प्रबंधन संस्थान भविष्य की जरूरतों के अनुसार नए और आधुनिक कोर्स शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। IIIT नया रायपुर और IIM रायपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी, डिजिटल हेल्थ और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में तकनीक आधारित शिक्षा ही रोजगार और रिसर्च का सबसे बड़ा आधार बनेगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ के छात्रों को अब प्रदेश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी शिक्षा मिलने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है।
तकनीक की तेजी से बदलती दुनिया को देखते हुए उच्च शिक्षा संस्थान अब पारंपरिक कोर्सों से आगे बढ़कर इंडस्ट्री डिमांड वाले विषयों पर जोर दे रहे हैं। IIIT नवा रायपुर में 2026 सत्र से डिजिटल हेल्थ और AI आधारित नए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक इन कोर्सों का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना है, ताकि वे हेल्थ टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और स्मार्ट सिस्टम जैसे क्षेत्रों में बेहतर करियर बना सकें।
![ai course]()
नए पाठ्यक्रमों में क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मॉनिटरिंग और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक विषय शामिल होंगे। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर बन सकते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग देश और विदेश दोनों जगह बढ़ेगी।
IIIT नया रायपुर डिजिटल हेल्थ सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए भी विशेष कोर्स शुरू करेगा। नर्स, फार्मासिस्ट और हेल्थ वर्कर्स को टेलीमेडिसिन, हेल्थ डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल हेल्थ सिस्टम की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इन कोर्सों का उद्देश्य अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ना है, ताकि मरीजों को तेज और बेहतर इलाज मिल सके। साथ ही रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग और इंटरनेट ऑफ मेडिकल थिंग्स (IoMT) जैसी नई तकनीकों की भी जानकारी छात्रों को दी जाएगी।
इन आधुनिक कार्यक्रमों में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, गूगल और अमेरिकन टेलीमेडिसिन एसोसिएशन जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की विशेषज्ञता भी शामिल होगी। छात्रों को डेटा प्रोटेक्शन, डिजिटल हेल्थ, साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी आधारित हेल्थकेयर सिस्टम की वैश्विक समझ देने पर जोर रहेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार इन नए कोर्सों से छत्तीसगढ़ के छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इससे राज्य में टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप, रिसर्च और इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। उच्च शिक्षा में यह बदलाव छत्तीसगढ़ को भविष्य की तकनीकी शिक्षा का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें...
IIIT नवा रायपुर के छात्र ने किया कांड,AI से बनाए 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो,संस्थान में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में पेटेंट की हैट्रिक ; IIT, NIT और IIIT ने रचा इतिहास
एआई और मशीन लर्निंग सीखने वाले उम्मीदवारों के लिए IBM दे रहा है 10 फ्री एआई कोर्स, तुरंत करें एनरोल
IIM Raipurमें 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में तकनीक आधारित शिक्षा ही रोजगार और रिसर्च का सबसे बड़ा आधार बनेगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ के छात्रों को अब प्रदेश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी शिक्षा मिलने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है।
इंडस्ट्री आधारित शिक्षा पर बढ़ रहा फोकस
संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक इन कोर्सों का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना है, ताकि वे हेल्थ टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और स्मार्ट सिस्टम जैसे क्षेत्रों में बेहतर करियर बना सकें।
ai course
क्वांटम टेक्नोलॉजी और AI पर विशेष ध्यान
हेल्थ सेक्टर में तकनीक का बढ़ेगा उपयोग
इन कोर्सों का उद्देश्य अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ना है, ताकि मरीजों को तेज और बेहतर इलाज मिल सके। साथ ही रिमोट हेल्थ मॉनिटरिंग और इंटरनेट ऑफ मेडिकल थिंग्स (IoMT) जैसी नई तकनीकों की भी जानकारी छात्रों को दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का मिलेगा सहयोग
प्रदेश के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
यह खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में पेटेंट की हैट्रिक ; IIT, NIT और IIIT ने रचा इतिहास
एआई और मशीन लर्निंग सीखने वाले उम्मीदवारों के लिए IBM दे रहा है 10 फ्री एआई कोर्स, तुरंत करें एनरोल
IIM Raipurमें 25 लाख रुपए कम रहा इस बार हाईएस्ट पैकेज, हर सेक्टर में गिरावट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari