डोंगरगढ़ में योग आश्रम की आड़ में गैरकानूनी धंधा, योगी बाबा गिरफ्तार, एनजीओ और संपत्ति की जांच शुरू
Krishna Kumar Sikander | Jun 27, 2025, 13:48 IST
Illegal business under the guise of yoga ashram in Dongargarh the sootr
राजनांदगांव की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में योग आश्रम की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियों का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने कथित योगी बाबा कांती अग्रवाल को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं और पर्यटकों को गांजा, सेक्स टॉय और उत्तेजक दवाइयां सप्लाई कर रहा था।
राजनांदगांव की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में योग आश्रम की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियों का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने कथित योगी बाबा कांती अग्रवाल को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं और पर्यटकों को गांजा, सेक्स टॉय और उत्तेजक दवाइयां सप्लाई कर रहा था। डोंगरगढ़ पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क कर आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है और उसकी संपत्ति व एनजीओ की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... वर्किंग वीमन के लिए बेस्ट हैं ये योगा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानें इनके फायदे
योग आश्रम में
डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी के पास पांच एकड़ जमीन पर बन रहे योग आश्रम में कांती अग्रवाल गोवा की तर्ज पर नशे और अनैतिक गतिविधियों का अड्डा चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर दो किलो गांजा और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राजनांदगांव के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि जांच में कई गंभीर खुलासे हो रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छूमंतर हो सकता है सर्वाइकल का दर्द; आजमा कर देखिए ये 3 तरह के आसान योगासन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांती अग्रवाल 20 साल पहले डोंगरगढ़ छोड़कर गोवा चला गया था, जहां उसने अनैतिक धंधों से मोटी कमाई की। कुछ महीने पहले वह वापस लौटा और पांच एकड़ जमीन खरीदकर योग आश्रम का निर्माण शुरू किया। पुलिस अब इस जमीन की खरीदारी और उसके वित्तीय स्रोतों की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... एनएसएस कैंप में योगा के बहाने छात्रों को पढ़वाई नमाज!
आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि वह 12 से अधिक एनजीओ से जुड़ा है और 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है। पुलिस ने उसकी विदेश यात्राओं और एनजीओ से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, स्थानीय कनेक्शनों और इस गोरखधंधे के पीछे संभावित संरक्षकों का पता लगाने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स (सीडीआर) की भी पड़ताल की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... वर्ल्ड चेस चैंपियन गुकेश की सफलता का मंत्र आत्म-नियंत्रण और योगाभ्यास
एसपी मोहित गर्ग ने कहा, “योगी बाबा के आश्रम में छापेमारी के दौरान गांजा और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। उसके एनजीओ, संपत्ति और स्थानीय सहयोगियों की जांच जारी है।” पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य संदिग्धों को तलब कर सकती है। यह मामला धर्मनगरी की पवित्रता पर दाग की तरह उभरा है, और पुलिस की जांच से इस काले कारोबार के और भी राज खुलने की उम्मीद है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
डोंगरगढ़ में योगी बाबा गिरफ्तार | गांजा तस्करी | राजनांदगांव पुलिस | Yogi Baba arrested in Dongargarh | Ganja Smuggling Exposed | Immoral business | Rajnandgaon police | Yoga Ashram
ये खबर भी पढ़ें... वर्किंग वीमन के लिए बेस्ट हैं ये योगा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानें इनके फायदे
योग आश्रम में अनैतिक कारोबार
ये खबर भी पढ़ें... छूमंतर हो सकता है सर्वाइकल का दर्द; आजमा कर देखिए ये 3 तरह के आसान योगासन
गोवा से डोंगरगढ़ तक का काला सफर
ये खबर भी पढ़ें... एनएसएस कैंप में योगा के बहाने छात्रों को पढ़वाई नमाज!
100 देशों से कनेक्शन और एनजीओ की पड़ताल
ये खबर भी पढ़ें... वर्ल्ड चेस चैंपियन गुकेश की सफलता का मंत्र आत्म-नियंत्रण और योगाभ्यास
पुलिस की सख्त कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
डोंगरगढ़ में योगी बाबा गिरफ्तार | गांजा तस्करी | राजनांदगांव पुलिस | Yogi Baba arrested in Dongargarh | Ganja Smuggling Exposed | Immoral business | Rajnandgaon police | Yoga Ashram
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari