रेत माफियाओं का पत्रकारों पर हमले के बाद भी अवैध खनन बेरोकटोक, 2 चेन माउंटेन जब्त

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Illegal mining continues unabated even after sand mafia attacks journalists, 2 Chain Mountains seized the sootr
Illegal mining continues unabated even after sand mafia attacks journalists, 2 Chain Mountains seized the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। राजिम क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन पर FIR दर्ज होने के बावजूद माफिया बेखौफ हैं। खनिज और राजस्व विभाग ने बकली में संयुक्त कार्रवाई कर अवैध खनन में इस्तेमाल 2 चेन माउंटेन मशीनें जब्त कीं।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। राजिम क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन पर FIR दर्ज होने के बावजूद माफिया बेखौफ हैं। 13 जून 2025 को खनिज और राजस्व विभाग ने बकली में संयुक्त कार्रवाई कर अवैध खनन में इस्तेमाल 2 चेन माउंटेन मशीनें जब्त कीं।

यह कार्रवाई तब हुई, जब 9 जून को पैरी नदी के पितईबंद घाट पर अवैध रेत खनन की कवरेज करने गए पत्रकारों पर खदान संचालक के गुर्गों ने जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने पत्रकार शेख इमरान, थानेश्वर साहू, जितेंद्र सिन्हा और अन्य मीडियाकर्मियों के कैमरे, पहचान पत्र छीने और उन्हें दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए पत्रकारों को खेत-खलिहानों में छिपना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... रेत माफिया का आतंक: अवैध खनन रोकने आए ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, दो युवक गंभीर

खनिज विभाग की निष्क्रियता उजागर

पत्रकारों ने घटना से पहले जिला खनिज अधिकारी को अवैध रेत परिवहन की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे, खदान संचालक के 7-8 गुर्गे मौके पर पहुंचे और पत्रकारों पर टूट पड़े। गुर्गों ने पहले बहस की, फिर कैमरा और ID छीनकर मारपीट शुरू कर दी। भागने की कोशिश में भी गुर्गों ने बाइक और स्कूटी से पत्रकारों का पीछा किया।

ये खबर भी पढ़ें... रेत माफिया के खिलाफ कलम चली, फिर SP ऑफिस में मारपीट, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पत्रकार

पुलिस और प्रशासन का रवैया

घटना के बाद पत्रकार इमरान मेमन ने एक वीडियो संदेश के जरिए प्रशासन और मीडिया समूहों को सूचना दी। इसके बाद कलेक्टर भगवान सिंह ने SDM को मौके पर भेजा, और ASP जितेंद्र चंद्राकर ने राजिम पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की, लेकिन माफियाओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला

पत्रकारों का आक्रोश, धरना-प्रदर्शन

12 जून की शाम राजिम के सुंदर लाल शर्मा चौक पर पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी हो, राजिम क्षेत्र की सभी अवैध खदानें बंद हों और माफियाओं के साथ-साथ उनके संरक्षकों पर कार्रवाई हो। पत्रकारों ने खनिज अधिकारी पर माफियाओं से साठगांठ का भी आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

अवैध खनन पर सवाल

FIR और जब्ती के बावजूद राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बदस्तूर जारी है। यह सवाल उठता है कि प्रशासन और खनिज विभाग की निष्क्रियता के चलते क्या रेत माफियाओं के आगे सिस्टम बेबस है? पत्रकारों पर हमला और अवैध खनन का बेरोकटोक चलना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

रेत माफियाओं का पत्रकारों पर हमले के बाद भी अवैध खनन बेरोकटोक | रेत माफियाओं के 2 चेन माउंटेन जब्त | illegal mining | Illegal mining continues unabated even after sand mafia attacks journalists | 2 Chain Mountains seized in Illegal mining

Tags:
  • illegal mining
  • रेत माफियाओं
  • छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक
  • रेत माफियाओं का पत्रकारों पर हमले के बाद भी अवैध खनन बेरोकटोक
  • रेत माफियाओं के 2 चेन माउंटेन जब्त
  • Illegal mining continues unabated even after sand mafia attacks journalists
  • 2 Chain Mountains seized in Illegal mining
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर