कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज, माफी मांगकर खुद को बचाया

Krishna Kumar Sikander | Jun 18, 2025, 19:15 IST
Share
In Korba a teacher abused while drunk the sootr
In Korba a teacher abused while drunk the sootr

छत्तीसगढ़ के नगर निगम कोरबा के सर्वमंगला वार्ड क्रमांक 62 में एक शासकीय शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। शिक्षक भानु प्रताप यादव नशे की हालत में भाजपा कार्यकर्ताओं और सदस्यों के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए कैमरे में कैद हुए।

छत्तीसगढ़ के नगर निगम कोरबा के सर्वमंगला वार्ड क्रमांक 62 में एक शासकीय शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। शासकीय माध्यमिक शाला में कार्यरत शिक्षक भानु प्रताप यादव नशे की हालत में भाजपा कार्यकर्ताओं और सदस्यों के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए कैमरे में कैद हुए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्माया, जिसके बाद स्थानीय पार्षद ने शिक्षक को तलब किया।

ये खबर भी पढ़ें... कोबरा का कहर या कुदरत का करिश्मा? कोरबा बना नया हॉटस्पॉट

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया

वीडियो में भानु प्रताप नशे में धुत होकर सर्वमंगला मंडल के भाजपा सदस्यों को गालियां देते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक का सूरज ढलते ही शराब के नशे में चूर होना आम बात है। वीडियो के सामने आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया और इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से की।

ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में वकील कोरबा ADM बनकर घूम रहा था, हार्ट अटैक से खुली पोल

पार्षद कार्यालय में हाथ जोड़कर माफी मांगी

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को मिली मंजूरी

पार्षद कार्यालय में बुलाए जाने पर भानु प्रताप ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। एक अन्य वायरल वीडियो में वे कहते दिखे, “मैंने नशे में गलती कर दी, हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, मुझे माफ कर दो।” पार्षद और कार्यकर्ताओं ने उनकी इस हरकत की कड़ी निंदा की और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की चेतावनी दी।

ये खबर भी पढ़ें... 12वीं की छात्रा को किडनैप कर रायपुर में रेप , कोरबा से किया अगवा

शिक्षक की इस हरकत पर सवाल

इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय को दी गई और वायरल वीडियो उनके साथ साझा किया गया। उन्होंने जल्द कार्रवाई की बात कही, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग शिक्षक की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं।

कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज | कोरबा में ने माफी मांगकर खुद को बचाया | In Korba | a teacher abused while drunk

Tags:
  • korba
  • कोरबा
  • कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज
  • कोरबा में ने माफी मांगकर खुद को बचाया
  • In Korba, a teacher abused while drunk
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा