IND vs SA वनडे मैच: एक ही फ्लाइट से रायपुर पहुंची दोनों टीमें, कल करेंगे प्रैक्टिस, जानें पूरी डिटेल्स

Harrison Masih | Dec 01, 2025, 18:40 IST
Share
india-vs-south-africa-2nd-odi-match-teams-reached-raipur
india-vs-south-africa-2nd-odi-match-teams-reached-raipur

रायपुर में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित वनडे मैच के लिए दोनों टीमें आज रायपुर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। खिलाड़ी कल शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास करेंगे।

Raipur. वनडे सीरीज के मुकाबले के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका टीमें आज शाम चार्टर्ड फ्लाइट से रांची से रायपुर पहुंच गईं हैं, खिलाड़ियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरी का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे 17 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है, जिससे रायपुर में होने वाले इस मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है।

IND vs SA Match in Raipur: आज रायपुर पहुंचेगी दोनों टीमें, कल तक मिलेंगे फिजिकल टिकट, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री

रोहित, कोहली समेत स्टार खिलाड़ी करेंगे अभ्यास

भारतीय टीम कल स्टेडियम में अभ्यास करेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे, जिसे देखने के लिए भी क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। रायपुर के क्रिकेट फैंस को लंबे समय बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित मैदान पर लाइव देखने का मौका मिल रहा है, जिसके चलते मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा।

टिकट लेने भारी भीड़, धक्का-मुक्की

मैच के लिए टिकटों की मांग इतनी अधिक है कि फिजिकल टिकट लेने के दौरान इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ देखने को मिली। बीते सोमवार को स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री के लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर पर भीड़ जमा हो गई थी, जबकि बिक्री 10 बजे शुरू हुई। लाइन में लगे युवाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पहले चरण में शाम 5 बजे बिक्री शुरू होते ही, 16,000 टिकट मात्र 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए थे। बाकी टिकटों की बिक्री सेकेंड राउंड में की जाएगी।

रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच 3 दिसंबर को : जानें टिकट की कीमत और बिक्री की तारीख!

1500x900_2546665-india-south-africa-odi-match-players-cricket
1500x900_2546665-india-south-africa-odi-match-players-cricket


कल से प्रैक्टिस, पब्लिक एंट्री बैन

  • साउथ अफ्रीका प्रैक्टिस: 2 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से।
  • भारतीय टीम प्रैक्टिस: 2 दिसंबर को शाम 5:30 बजे से।
मैच: 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

30 स्थानीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के सामने नेट पर गेंदबाजी करने का अवसर मिलेगा। प्रैक्टिस के दौरान आम दर्शकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इंदौर में आज को होने वाले भारत-आस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच पर बारिश का साया, फैंस में जबर्दस्त जोश, सारी टिकटें बिकीं

पानी मुफ्त, खाने-पीने की रेट लिस्ट फिक्स

पानी फ्री: स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। दर्शकों को पानी खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।

फूड रेट तय: वेंडरों को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करनी होगी, और स्टेडियम में जगह-जगह रेट-चार्ट लगाए जाएंगे, ताकि ओवर चार्जिंग न हो।

दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री: 3 दिसंबर को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे होने के कारण, प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच मुफ्त में दिखाया जाएगा और उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा।

सुरक्षा नियम: एंट्री से पहले सभी दर्शकों को चेकिंग और फ्रिस्किंग (जांच) से गुजरना पड़ सकता है।

बैन: बाहर का खाना, शराब, और आधिकारिक स्पॉन्सर्स को नुकसान पहुंचाने वाले कॉमर्शियल लोगो वाले बैनर/पोस्टर स्टेडियम में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच: आज से शुरू होगी दूसरे फेज की टिकट बिक्री, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री

पहली बार स्पाइडर कैमरा

इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए रायपुर स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैमरा लगाया जा रहा है। ब्रॉडकास्टिंग टीम ने इसे मैदान के बीचों-बीच लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, चारों ओर 40 अल्ट्रा क्वालिटी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे मैच का प्रसारण शानदार हो सके।

फिजिकल टिकट का असमंजस

ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को बूढ़ा तालाब किनारे इंडोर स्टेडियम में 2 दिसंबर तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएंगे। नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अतिरिक्त अस्थायी काउंटर की अनुमति नहीं मिलने से 3 दिसंबर को टिकट काउंटर खोलने पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। यह मैच रायपुर में होने वाले तीसरा इंटरनेशनल मैच है।

  • Beta
Beta feature
Tags:
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच
  • शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • IND vs SA Match in Raipur
  • रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज