सूचना आयोग के नोटिस अधिकारी कर देते हैं गायब, सरकार ने निकाला तोड़, नोडल की होगी नियुक्ति

VINAY VERMA | Apr 24, 2026, 14:35 IST
Share
information-commission-notice-nodal-officer-appointment
information-commission-notice-nodal-officer-appointment

राज्य सरकार ने सूचना आयोग के नोटिसों की तामिली में हो रही देरी को लेकर सख्त कदम उठाया है। अब हर विभाग में नोडल अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। एक महीने के भीतर यह अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो आयोग के नोटिसों की तामिली सुनिश्चित करेंगे।

Raipur। छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज की सुस्ती अब खुलकर सामने आ रही है। सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों में विभागों की लापरवाही इतनी बढ़ गई है

कि नोटिस तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे। इसी अव्यवस्था पर अब सरकार को सख्त कदम उठाना पड़ा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने साफ निर्देश जारी कर दिए हैं कि हर विभाग में अब नोडल अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य होगी।

तामिली में हो रही देरी

दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नोटिसों की तामिली में लगातार देरी हो रही थी। हालात ये हैं कि कई मामलों में सुनवाई सालों तक लंबित रहती है।

वजह? नोटिस संबंधित अधिकारियों तक समय पर पहुंच ही नहीं पाते। यही वजह है कि अब सरकार ने सिस्टम में ‘वाबदेही तय करने का फैसला लिया है।

एक महीने की डेडलाइन

जारी आदेश में सभी विभागों को एक महीने के भीतर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। ये नियुक्ति तीन स्तरों पर होगीकृविभाग, संभाग और जिला स्तर।

विभागाध्यक्ष स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी, संभाग स्तर पर संभागीय कार्यालय का अधिकारी और जिला स्तर पर कलेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है कि वे नोडल अधिकारी तय करें।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्त नोडल अधिकारी ही सूचना आयोग के नोटिसों की तामिली सुनिश्चित करेंगे। यानी अब बहानेबाजी की गुंजाइश कम हो जाएगी।

पुराना सिस्टम क्यों हुआ फेल?

अब तक आयोग के नोटिस विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त या कलेक्टर के माध्यम से भेजे जाते थे। लेकिन इन अधिकारियों के पास पहले से ही कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं।

नतीजाकृनोटिस तामिली की प्रक्रिया अक्सर पीछे छूट जाती थी। इसका सीधा असर यह हुआ कि कई मामलों में सुनवाई लटकती गई और शिकायतकर्ताओं को सालों इंतजार करना पड़ा।

सरकार ने आदेश में खुद माना है कि तामिली प्रक्रिया में देरी के कारण कई प्रकरण वर्षों तक लंबित रहते हैं। यानी सिस्टम की कमजोरी अब आधिकारिक तौर पर स्वीकार की जा चुकी है।

ई-ऑफिस से होगी मॉनिटरिंग

नए आदेश के मुताबिक, भविष्य में (छत्तीसगढ़ सूचना आयोग)सूचना आयोग के नोटिस ई-ऑफिस सिस्टम के जरिए भी भेजे जाएंगे। इससे ट्रैकिंग आसान होगी और यह पता चल सकेगा कि नोटिस कहां अटका है। साथ ही विभागों को समय-समय पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी देनी होगी।

डिजिटल साइन से जारी आदेश

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा डिजिटल साइन के साथ जारी किया गया है। इससे साफ है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

क्या बदलेगा इससे?

अगर आदेश का सही तरीके से पालन हुआ तो मामलों में लंबित फाइलों का बोझ कम हो सकता है। लोगों को समय पर जानकारी मिल सकेगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ आदेश जारी करने से सिस्टम सुधर जाएगा, या फिर यह भी कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा?

नोटिस गायब नहीं होंगे

फिलहाल सरकार ने सख्त संदेश दे दिया है कि अब (छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग)सूचना आयोग के नोटिस गायब नहीं होंगे, बल्कि सीधे जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचेंगे। अब देखना होगा कि सरकारी मशीनरी इस नई व्यवस्था को कितनी गंभीरता से लागू करती है।

यह खबरें भी पढ़े...

बेटियों की बोली नहीं लगेगी, सूचना आयोग ने नाता प्रथा पर MP-UP और राजस्थान से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

जबलपुर के खेल अधिकारी आशीष पांडे को राज्य सूचना आयोग ने किया तलब

केंद्रीय सूचना आयोग पर एमपी हाईकोर्ट सख्त, ये काम नहीं करने पर लगाया 25 हजार जुर्माना

एमपी सूचना आयोग कमिश्नर की मांग सरकार को नामंजूर, बिजली बिल नहीं होगा माफ

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग
  • छत्तीसगढ़ सूचना आयोग
  • सूचना आयोग
  • नोडल अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा