Raipur IPL: 10 साल बाद रायपुर में फिर होगा IPL, कोहली, धोनी और रोहित दिखेंगे एक ही मैदान पर!
Harrison Masih | Mar 11, 2026, 11:26 IST
ipl-matches-raipur-2026-shaheed-veer-narayan-stadium-rcb-csk-mi
करीब एक दशक बाद रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फिर आईपीएल मैच की तैयारी चल रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यहां अपने दो मुकाबले खेलने की योजना बना रही है, जो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो सकते हैं।
NEWS IN SHORT
- करीब एक दशक बाद रायपुर में फिर आईपीएल मैच की तैयारी
- शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में RCB के दो मैच होने की संभावना
- संभावित मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ
- स्टेडियम की वीआईपी गैलरी और बड़ी स्क्रीन में बदलाव की तैयारी शुरू
- गोल्ड-सिल्वर सीटों को लग्जरी बनाया जाएगा, 1500 अतिरिक्त सीटें
NEWS IN DETAIL
फ्रेंचाइजी ने इस स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने की योजना बनाई है। यदि सब कुछ तय समय पर पूरा हो जाता है तो रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद आईपीएल के हाई वोल्टेज मुकाबले लाइव देखने का मौका मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के मैच,खेल विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, बीसीसीआई के साथ होगा करार
CSK और MI से हो सकते हैं मुकाबले
अगर ऐसा होता है तो रायपुर के दर्शकों को विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक ही मैदान पर खेलते देखने का अवसर मिल सकता है।
स्टेडियम में सुविधाओं को किया जाएगा अपग्रेड
बताया जा रहा है कि वीआईपी गैलरी को पहले से अधिक आधुनिक बनाया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन को भी अपग्रेड करने की योजना है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में IPL की एंट्री, दिल्ली डेयर डेविल के बाद रॉयल चैैलेंजर्स बेंगलुरु का बनेगा होम ग्राउंड, तैयारी शुरु
गोल्ड और सिल्वर सीटों को बनाया जाएगा लग्जरी
इसके अलावा अपर गैलरी में लगी दोनों स्क्रीन हटाने की योजना है। इससे करीब 1500 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था हो सकेगी। नई जगह पर बड़ी और आधुनिक स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनसे दर्शकों को स्लो मोशन और मैच के रोमांचक पल बेहतर तरीके से देखने को मिलेंगे।
प्लेटिनम बॉक्स और प्रैक्टिस पिच में भी बदलाव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विशेषज्ञों ने स्टेडियम के प्लेटिनम बॉक्स में लगे ग्लास बदलने की भी सिफारिश की है।
लगभग 700 दर्शक क्षमता वाले इस बॉक्स को आमतौर पर वीवीआईपी मेहमानों के लिए आरक्षित रखा जाता है, इसलिए इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
इसके साथ ही टीमों की प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम के बाहर अलग से एक पिच भी तैयार की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी, ग्रीन से पथिराना तक, जानें पहले क्या थी इन खिलाड़ियों की कीमत
Alert
IMP FACTS
- स्थान – शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर
- आयोजन – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
- संभावित टीम – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- संभावित प्रतिद्वंद्वी – चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस
- दर्शक क्षमता – लगभग 50,000 से अधिक
आगे क्या
निष्कर्ष
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman