आईपीएस जितेंद्र यादव ; गांव की मिट्टी से निकलकर नक्सल मोर्चे तक का सफर

Aishwarya Dwivedi | Apr 17, 2026, 15:04 IST
Share
ips-jitendra-yadav-success-story-village-to-naxal-front
ips-jitendra-yadav-success-story-village-to-naxal-front

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस जितेंद्र यादव ने अभावों और पारिवारिक संघर्षों को मात देकर चार बार UPSC पास की। वर्तमान में बीजापुर एसपी के रूप में उन्होंने 36 नए कैंप और सफल नक्सल ऑपरेशनों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर एक मिसाल कायम की है।

छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईपीएस जितेंद्र यादव उन चुनिंदा अफसरों में हैं, जिन्होंने सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि बार-बार खुद को साबित किया। तीन बार यूपीएससी निकालना। सीजीपीएससी में चयन। आईआरएस की नौकरी और फिर आईपीएस बनने तक का सफर। ये कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि लगातार संघर्ष और धैर्य की मिसाल है।

छोटे गांव से बड़े सपने

25 जनवरी 1989 को जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक के पाकर गांव में जन्मे जितेंद्र यादव का जीवन साधारण परिवार से शुरू हुआ। पिता स्वर्गीय घनश्याम यादव सिंचाई विभाग में संविदा सुपरवाइजर थे, जिनकी आय सीमित थी, लेकिन सपनों की कोई सीमा नहीं थी। घर में आर्थिक तंगी थी, ऊपर से पिता की गंभीर बीमारी। ऐसे हालात में जहां कई सपने दम तोड़ देते हैं, वहीं जितेंद्र के परिवार ने उन्हें टूटने नहीं दिया।

IPS Jitendra Yadav
IPS Jitendra Yadav


भाइयों ने आगे बढ़ाया

जितेंद्र यादव की सफलता के पीछे उनके दो बड़े भाइयों का त्याग सबसे बड़ी ताकत बना। एक भाई शिक्षक और दूसरे सब-इंस्पेक्टर बने। दोनों ने अपनी पढ़ाई रोक दी ताकि छोटे भाई का भविष्य बन सके। उन्होंने अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा पिता के इलाज और जितेंद्र की पढ़ाई में लगाया। यहां तक कि यूपीएससी प्रीलिम्स के समय उन्होंने पिता के आईसीयू में भर्ती होने की खबर तक नहीं दी, ताकि जितेंद्र का ध्यान न भटके। गांव के सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़ाई शुरू हुई और फिर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर तक पहुंची। 10वीं में 85% और 12वीं में 90.6% अंक लाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी। इसके बाद चेन्नई के मद्रास वेटरनरी कॉलेज से बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस की पढ़ाई की और 88.94% अंकों के साथ यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट बने। यह उपलब्धि सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि संघर्ष के बीच हासिल की गई जीत थी।

बिना कोचिंग, कई बार सफलता

दिल्ली आकर जितेंद्र यादव ने नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू की। परिवार पर बोझ न पड़े, इसलिए उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी भी की। पहले ही प्रयास (2014) में 349वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईआरएस बने। 2015 और 2016 में असफलता भी मिली, लेकिन 2017 में 170वीं रैंक लाकर आईपीएस के लिए चयनित हुए। 2019 में भी 370वीं रैंक से यूपीएससी फिर निकाला। यह सफर बताता है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि तैयारी का हिस्सा होती है।

मैदान में दमदार प्रदर्शन

27 अगस्त 2018 को आईपीएस ज्वाइन करने के बाद हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा किया। बलौदा बाजार-भाटापारा में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में भाटा पारा थाना प्रभारी रहे। उसके बाद सीएसपी दुर्ग रहते हुए लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत किया।कांकेर में एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन) रहते हुए नक्सल ऑपरेशन को लीड किया। नए पुलिस कैंप स्थापित कराए। इतना ही नहीं बस्तर फाइटर्स भर्ती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी के रूप में सबसे पहले बालोद जिले की कमान मिली। वहां पाटेश्वर धाम विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाया। 1 करोड़ की चोरी का खुलासा किया।

Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy Hyderabad
Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy Hyderabad


बीजापुर में एसपी के रूप में

जितेंद्र यादव पिछले दो साल से बीजापुर एसपी की कमान संभाले हुए हैं। नक्सल कोर एरिया में 36 नए कैंप स्थापित किए हैं। इस दौरान उनकी टीम ने 234 नक्सली मारे और 1200 से ज्यादा गिरफ्तार किए हैं और इस दौरान 1000 से ज़्यादा नक्सलियों ने सरेंडर भी किया। यह आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि जमीन पर किए गए काम की गवाही हैं।

संघर्ष से मिला मुकाम

आईपीएस जितेंद्र यादव की कहानी हमें सिखाती है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह नहीं रोक सकती। अगर परिवार का साथ, खुद पर भरोसा और लगातार मेहनत हो।गांव के एक साधारण छात्र से लेकर नक्सल प्रभावित जिले के एसपी बनने तक का सफर यह साबित करता है कि असली ताकत हालात में नहीं, बल्कि इंसान के इरादों में होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

संघर्ष से सफलता तक: IPS विकास कुमार की प्रेरक कहानी

आईएएस चंदन कुमार; सिस्टम बदलने वाले अफसर की प्रेरक कहानी

IAS किरण कौशल: छत्तीसगढ़ की बेटी, जिसने हार को सीढ़ी बनाकर इतिहास रचा

संघर्षों से शिखर तक...आईपीएस भोजराम पटेल की प्रेरक कहानी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीजीपीएससी
  • नक्सल ऑपरेशन
  • यूपीएससी
  • हैदराबाद
  • आईपीएस जितेंद्र यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा