आईजी रतनलाल डांगी बिना कपड़ों के करते थे वीडियो कॉल, महिला का आरोप, ट्रांसफर पोस्टिंग से बनाई करोड़ों की संपत्ति
Arun Tiwari | Mar 27, 2026, 18:31 IST
ips-ratanlal-dangi-case-raipur-woman-allegations-video-call
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोपों ने मामला और गंभीर बना दिया है।
Raipur. आईपीएस रतनलाल डांगी के मामले में एक और नया एपीसोड सामने आया है। महिला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में महिला ने डांगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि डांगी उसे बिना कपड़ों के वीडियो कॉल करते थे।
अपने आरोपों में कहा है कि डांगी उसे वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार करते थे और कई बार दबाव बनाते थे। उसने यह भी दावा किया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पैसों का लेन-देन होता था और एक ट्रांसफर के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए लिए जाते थे। महिला के मुताबिक उन्होंने इसी तरह बड़ी संपत्ति बनाई है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि डांगी की पत्नी भी उसे सेवा करने के लिए कहती थीं। हालांकि इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भी सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन चैट्स में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क और पैसों की बात होने का दावा किया गया है। विपक्ष का कहना है कि इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
सरकार ने किया
सरकार ने डांगी (ips ratanlal dangi) को सस्पेंड कर दिया है। सरकार द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि डांगी के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही है और प्रथम दृष्टया उनका आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अनुशासन एवं अपील नियम 1969 के तहत संदिग्ध पाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर मामले के वायरल होने से सरकार की छवि प्रभावित होने का भी जिक्र किया गया है।
यह मामला पहली बार 15 अक्टूबर 2025 को सामने आया था। जब पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार उसकी मुलाकात साल 2017 में कोरबा में हुई थी। डांगी वहां एसपी के पद पर तैनात थे। शुरुआती बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई जो बाद में बढ़ती गई।
महिला का आरोप है कि बाद में अलग-अलग जिलों में पदस्थापना के दौरान डांगी उसे परेशान करने लगे। उसे बंगले पर बुलाते थे और मना करने पर तबादले की धमकी देते थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसके पास इस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।
आईजी रतन लाल डांगी सस्पेंड, विभाग बोला- ऐसे वाले फोटो से पुलिस की छवि खराब हुई
IPS रतनलाल डांगी केस में नया मोड़: महिला के दीदी-जीजा का खुलासा- वो पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत
आईजी रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न आरोपों के बाद पुलिस अकादमी से हटाए गए, IPS अजय यादव बने नए अकादमी प्रमुख
आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, योग प्रशिक्षिका के आरोप पर जांच शुरू
अपने आरोपों में कहा है कि डांगी उसे वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार करते थे और कई बार दबाव बनाते थे। उसने यह भी दावा किया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पैसों का लेन-देन होता था और एक ट्रांसफर के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए लिए जाते थे। महिला के मुताबिक उन्होंने इसी तरह बड़ी संपत्ति बनाई है।
डांगी की पत्नी करवाती थी सेवा :
सरकार ने किया सस्पेंड :
क्या है पूरा मामला :
महिला का आरोप है कि बाद में अलग-अलग जिलों में पदस्थापना के दौरान डांगी उसे परेशान करने लगे। उसे बंगले पर बुलाते थे और मना करने पर तबादले की धमकी देते थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसके पास इस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
IPS रतनलाल डांगी केस में नया मोड़: महिला के दीदी-जीजा का खुलासा- वो पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकत
आईजी रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न आरोपों के बाद पुलिस अकादमी से हटाए गए, IPS अजय यादव बने नए अकादमी प्रमुख
आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, योग प्रशिक्षिका के आरोप पर जांच शुरू
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari