जगदलपुर के झीरम स्मारक में तोड़फोड़, शराबियों ने बनाया अड्डा
Krishna Kumar Sikander | Jun 19, 2025, 13:47 IST
Jagdalpur Jheeram memorial vandalized the sootr
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान के पास स्थित झीरम स्मारक है। यह स्मारक उन लोगों की याद में बनाया गया है। यह स्मारक शराबियों का अड्डा बन गया है। इस स्मारक में महेंद्र कर्मा सहित अन्य की मुर्तियां स्थापित हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान के पास स्थित झीरम स्मारक है। यह स्मारक उन लोगों की याद में बनाया गया है, जिनकी नक्सलियों हत्या कर दी थी। यह स्मारक शराबियों का अड्डा बन गया है। इस स्मारक में महेंद्र कर्मा सहित अन्य की मुर्तियां स्थापित हैं, जिन्हें नक्सली हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब यह स्थान शराबियों की हरकतों के कारण बदनाम हो रहा है। शराबियों ने न केवल स्मारक की संरचना को नुकसान पहुंचाया, बल्कि मुर्तियों के साथ भी छेड़छाड़ और अपमानजनक व्यवहार किया है।
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
झीरम स्मारक में शराबियों ने हदें पार कर दी हैं। स्मारक में लगी महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर शराब की बोतलें तोड़ी गई हैं। प्रतिमा के सिर और नीचे की जमीन पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि शराबियों ने जानबूझकर प्रतिमा को निशाना बनाया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह केवल नशे की हरकत नहीं, बल्कि उनके प्रति गुस्सा या अपमानजनक रवैया भी हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी कांड के 12 साल बाद भी अधूरी जांच, पीड़ितों के परिजनों को न्याय का इंतजार
स्मारक की मूर्तियों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। स्मारक की संरचना को तोड़ा गया है, और इसके नीचे बैठकर शराबी रात के समय शराब पीते हैं। वहां पड़ी शराब की खाली बोतलें, कांच के टुकड़े, खाने-पीने के सामान के रैपर और अन्य कचरा इस बात की गवाही देता है कि यह स्थान अब शराबियों का नियमित अड्डा बन चुका है।
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड चैतू ढेर , नक्सलियों के बड़ा कैडर फंसा
झीरम स्मारक 2013 में हुए नक्सली हमले में मारे गए नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्मृति में बनाया गया था, अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस स्मारक का निर्माण आने वाली पीढ़ियों को उनकी शहादत की याद दिलाने के लिए किया गया था। लेकिन आज यह स्थान शराबियों की गंदगी और तोड़फोड़ का शिकार हो गया है। स्मारक के नीचे की संरचना को तोड़ दिया गया है, और वहां बैठकर शराबी रात में जाम छलकाते हैं। स्मारक के आसपास का माहौल इतना खराब हो चुका है कि अब सम्मान देने के बजाय अपमान का प्रतीक बनता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : भूपेश बोले- झीरम का सच सामने आया तो बेनकाब हो जाएगी बीजेपी , ईश्वर भी न्याय करेगा और अदालत भी
इस मामले में सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्मारक की इस हालत के बावजूद इसे सुधारने या शराबियों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह क्षेत्र सुनसान हो जाता है, जिसका फायदा शराबी उठाते हैं। स्मारक के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्थाओं और प्रशासन की उदासीनता के कारण यह पवित्र स्थल बदहाल हो रहा है।
झीरम स्मारक की इस हालत से शहीदों के परिवार और समाज में गहरा आक्रोश है। महेंद्र कर्मा के परिजनों और समर्थकों का कहना है कि यह न केवल अपमान है, बल्कि बस्तर की जनता का भी मजाक है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने और स्मारक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
जगदलपुर के झीरम स्मारक में तोड़फोड़ | जगदलपुर के झीरम स्मारक को शराबियों ने बनाया अड्डा | Jagdalpur's Jheeram memorial vandalized | Jagdalpur's Jheeram memorial alcoholics turned it into a den
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी हमले में निशाने पर थे नंदकुमार पटेल
शराबियों की करतूत
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी कांड के 12 साल बाद भी अधूरी जांच, पीड़ितों के परिजनों को न्याय का इंतजार
स्मारक की मूर्ति के साथ भी छेड़छाड़
ये खबर भी पढ़ें... झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड चैतू ढेर , नक्सलियों के बड़ा कैडर फंसा
स्मारक की बदहाली
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : भूपेश बोले- झीरम का सच सामने आया तो बेनकाब हो जाएगी बीजेपी , ईश्वर भी न्याय करेगा और अदालत भी
स्थानीय लोगों और प्रशासन की चुप्पी
परिवार और समाज का दर्द
जगदलपुर के झीरम स्मारक में तोड़फोड़ | जगदलपुर के झीरम स्मारक को शराबियों ने बनाया अड्डा | Jagdalpur's Jheeram memorial vandalized | Jagdalpur's Jheeram memorial alcoholics turned it into a den
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari