विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला, हाथ की नसें काटी

Harrison Masih | Published:
Share
jagdalpur-mla-lakheshwar-baghel-wife-knife-attack-bastar the sootr
jagdalpur-mla-lakheshwar-baghel-wife-knife-attack-bastar the sootr

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनके हाथों की नसें कट गईं और गले पर गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bastar. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना में विधायक की पत्नी के दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।

गंभीर हालत में उन्हें महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

चाकू से किया गया वार

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बयान में सिर्फ एक शब्द लिखा – ‘भतीजा’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब विधायक की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनसे घटना के बारे में पूछताछ की गई, तो उन्होंने कागज पर केवल “भतीजा” शब्द लिखा। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई, जिससे पुलिस को उनका पूरा बयान नहीं मिल सका। इस शब्द को पुलिस एक अहम सुराग मानकर जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, CCTV में कैद हुई वारदात

सुकमा DSP पर जानलेवा हमला: युवक-युवती ने चेहरे और गले पर मारा चाकू, जानें पूरा मामला



Congress MLA wife attacked
Congress MLA wife attacked


आरोपी कौन? जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हमले के विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, विधायक की पत्नी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। हाथों की नस कटने और गले पर गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों की टीम विशेष सतर्कता बरत रही है।

कौन हैं कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल

लखेश्वर बघेल छत्तीसगढ़ के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप को 6434 वोटों से हराया। इससे पहले वे बस्तर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



Congress MLA Lakheshwar-Baghel
Congress MLA Lakheshwar-Baghel


लखेश्वर बघेल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि और करीब 13 वर्षों तक प्रदेश उपाध्यक्ष (PCC) रहे हैं। वे विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे आदिवासी विकास परिषद और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

जानलेवा हमला : बूंदी में भाजपा नेता के हमलावरों ने हाथ-पैर तोड़े, राजनीतिक रंजिश की आशंका

बलरामपुर में आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला, उत्तर प्रदेश के 9 आरोपी गिरफ्तार

राजनीतिक सफर

  • 2000–2005: अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर
  • 2013: पहली बार विधायक निर्वाचित
  • 2018: दूसरी बार विधायक बने
  • 2023: तीसरी बार विधायक निर्वाचित
  • 2020: अध्यक्ष, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण
विधानसभा में उन्होंने लोक लेखा समिति, विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, पुस्तकालय समिति सहित कई महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य और सभापति के रूप में कार्य किया है।

क्षेत्र में सक्रिय नेता, मजबूत जनाधार

लखेश्वर बघेल को बस्तर क्षेत्र में एक सक्रिय और लोकप्रिय नेता माना जाता है। लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उनके खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी नहीं देखी गई और वे लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे।

Tags:
  • Bastar
  • जानलेवा हमला
  • जगदलपुर
  • विधायक लखेश्वर बघेल
  • Congress MLA wife attacked
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल