रायपुर में जापानी महिला का लावारिस हालत में मिला बैग...तलाश जारी

Kanak Durga Jha | Mar 30, 2025, 12:17 IST
Share
Japanese woman bag found abandoned Raipur the sootr
Japanese woman bag found abandoned Raipur the sootr

बैग से एयर टिकट मिले हैं। इसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर की जानकारी है। हालांकि, इस टिकट में रायपुर आने के कोई सबूत नहीं है। महिला मर्चेंट बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक जापानी महिला का लावारिस हालत में बैग मिला है। काले रंग के बैग में लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पासपोर्ट भी है। इसके अलावा इसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर का एयर टिकट भी बरामद हुआ है। बैग में इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने जापानी दूतावास को जानकारी भेजी है। साथ ही महिला की तलाश भी की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें... 1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हो सकती है महिला

जानकारी के अनुसार पुरानीबस्ती थाना इलाके की प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को रात करीब 10 बजे टहलते हुए कचरे के ढेर में एक बैग दिखा। जब उसने बैग को खोलकर देखा तो अंदर लैपटॉप और डॉक्यूमेंट थे। उसने फौरन पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी योगेश कश्यप मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली। तो उसमें महिला का पासपोर्ट मिला। पुलिस जांच में महिला की पहचान फुकिको ओतसूबो ( 65) के रूप में हुई है। वह जापान की राजधानी टोक्यो के पास किसी शहर की रहने वाली बताई जा रही है। बैग में बैंक से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मर्चेंट बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हो सकती है। ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के लिए अलग हेलीपैड... CM-राज्यपाल का प्लेन भी नहीं उतर पाएगा

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

बैग से एयर टिकट मिले हैं। इसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर की जानकारी है। हालांकि, इस टिकट में रायपुर आने के कोई सबूत नहीं है। महिला का बैग यहां कैसे पहुंचा? या चोरी कर लाया गया हो। महिला किस मकसद से रायपुर आईं? वर्तमान में वह कहां पर है? किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुई? ऐसे कई सवालों की तलाश पुलिस कर रही है। ये खबर भी पढ़ें... 55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल

FAQ

  1. रायपुर में मिली जापानी महिला के बैग में कौन-कौन सी चीजें मिली हैं ?
    बैग में लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पासपोर्ट, टोक्यो से दिल्ली और जयपुर का एयर टिकट, और बैंकिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले हैं।
  2. पुलिस को महिला की पहचान कैसे हुई और वह किससे जुड़ी हो सकती है ?
    पुलिस ने महिला की पहचान फुकिको ओतसूबो (65) के रूप में की। बैग में बैंकिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट पाए गए, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मर्चेंट बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हो सकती है।
  3. पुलिस महिला के बैग के बारे में कौन से सवालों की तलाश कर रही है ?
    पुलिस महिला के बैग के बारे में यह सवाल तलाश कर रही है कि बैग रायपुर कैसे पहुंचा, क्या महिला किसी अनहोनी का शिकार हुई, और वह किस मकसद से रायपुर आई थीं।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी की सभा के लिए 100 एकड़ से अधिक में पार्किंग, 120 सेक्टर बने रायपुर न्यूज | रायपुर क्राइम न्यूज | Indecency with Japanese woman | Raipur News | raipur news in hindi | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today
Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CG News
  • जापान
  • Indecency with Japanese woman
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई