शराब घोटाला: झारखंड ACB का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के 2 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Pravesh Shukla | Jul 08, 2025, 17:58 IST
jharkhand-acb-chhattisgarh-sharab-ghotala-arrest the sootr
झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में ACB की कार्रवाई तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है।
झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में ACB की कार्रवाई तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। ACB ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें: CBI द्वारा मान्यता के बदले घूसकांड केस के आरोपी बनाए गए इंडेक्स चेयरमैन सुरेश भदौरिया की सफाई, गलतफहमी के कारण कार्रवाई
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब घोटाला किया गया। विधु गुप्ता की एजेंसी के जरिए झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के टेंडर में फर्जी मैनपावर तैनात की गई। कर्मचारियों के वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी रकम का गबन किया गया।
इस बहुचर्चित घोटाले में अब तक कुल 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले 2 जुलाई को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता और 20 मई को उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक विधु गुप्ता छत्तीसगढ़ में शराब में लगने वाले होलोग्राम की सप्लाई करता था। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में शामिल होकर उसकी कंपनी ने नकली होलोग्राम की सप्लाई की और घोटाले को अंजाम दिया।
पढ़ें: पोस्टर वाली सियासत: कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा पर बीजेपी का वार, कहा- 'पार्टी ढोंग करने निकली है'
जांच में खुलासा हुआ कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में ही शराब घोटाला किया गया। विधु गुप्ता की एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर दिखाया। वेतन दावों को फर्जी तरीके से बढ़ाकर पेश किया गया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकार को करोड़ों की चपत लगाई।
पढें: 3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'
ACB सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधु गुप्ता का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है,जो ठेकेदारों, अफसरों और सप्लायर्स को प्रभावित करता था। वहीं छत्तीसगढ़ के 2 शराब कारोबारी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा इस नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। फिलहाल झारखंड ACB की टीम इन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ के लिए रवाना हो गई है ।
पढ़ें: 9 साल से स्कूल नहीं आ रही गणित की टीचर, पालकों ने स्कूल में जड़ दिया ताला
पढ़ें: CBI द्वारा मान्यता के बदले घूसकांड केस के आरोपी बनाए गए इंडेक्स चेयरमैन सुरेश भदौरिया की सफाई, गलतफहमी के कारण कार्रवाई
छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं घोटाले के तार
10 लोग अब तक हो चुके हैं गिरफ्तार
पढ़ें: पोस्टर वाली सियासत: कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा पर बीजेपी का वार, कहा- 'पार्टी ढोंग करने निकली है'
आरोपियों का छत्तीसगढ़ कनेक्शन
पढें: 3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'
कहां-कहां फैला नेटवर्क
पढ़ें: 9 साल से स्कूल नहीं आ रही गणित की टीचर, पालकों ने स्कूल में जड़ दिया ताला
FAQ
- ACB ने किन दो लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया है ?
ACB ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं। - किस प्रकार से फर्जीवाड़ा किया गया?
इस घोटाले में विधु गुप्ता की एजेंसी की भूमिका सामने आई है। एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर तैनात किया और वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी की गई। - अब तक कितने लोगों की
गिरफ्तारी हुई ?
अब तक इस घोटाले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से 2 जुलाई को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता और 20 मई को उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे की गिरफ्तारी शामिल है।
FAQ
- ACB ने किन दो लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया है और वे किस राज्य से संबंधित हैं?
ACB ने छत्तीसगढ़ के श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari