लोकसभा में उठा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मामला
Kanak Durga Jha | Feb 05, 2025, 14:42 IST
Journalist Mukesh Chandrakar murder case raised in Lok Sabha
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मामला लोकसभा में उठा। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने संसद में सवाल उठाया।
छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मामला लोकसभा में उठा। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने संसद में सवाल उठाया। यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चन्द्रशेखर आजाद का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की गई।
ये खबर भी पढ़िए... Legends 90 : कल से शुरू होगा टूर्नामेंट, धवन, रैना और हरभजन खेलेंगे
उनका कहना है कि राज्य में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में कौन पत्रकारिता करेगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की रोड ठेकेदार ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ठेकेदार, उसके भाई सहित अन्य को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी 2025 की शाम से लापता थे। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी।
मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली थी। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया था।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के रोड निर्माण के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर वह नाराज हो गया था और उसने मुकेश की हत्या करा दी।
ये खबर भी पढ़िए... खराब सड़कों को लेकर जिसे हटाया गया था, उसे BJP सरकार ने बना दिया ENC
ये खबर भी पढ़िए... IPS जीपी सिंह के डीजी बनने का रास्ता साफ, डीपीसी में लगी मुहर
ये खबर भी पढ़िए... Legends 90 : कल से शुरू होगा टूर्नामेंट, धवन, रैना और हरभजन खेलेंगे
छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षित नहीं - चंद्रशेखर
सेप्टिक टैंक में मिली थी पत्रकार की लाश
मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली थी। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया था।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
ठेकेदार सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के रोड निर्माण के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर वह नाराज हो गया था और उसने मुकेश की हत्या करा दी।
ये खबर भी पढ़िए... खराब सड़कों को लेकर जिसे हटाया गया था, उसे BJP सरकार ने बना दिया ENC
FAQ
- सांसद चंद्रशेखर ने लोकसभा में किस मुद्दे को उठाया?
सांसद चंद्रशेखर ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या और राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। - पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश कहां मिली थी?
उनकी लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक के अंदर मिली थी। - पुलिस ने हत्या के मामले में किसे गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके भाई और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़िए... IPS जीपी सिंह के डीजी बनने का रास्ता साफ, डीपीसी में लगी मुहर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari