500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज ने ऐसे लगाया चूना...
Harrison Masih | Sept 07, 2026, 13:04 IST
500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी
कांकेर में निवेश के नाम पर करीब 500 लोगों से 70 करोड़ रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। 5 प्रतिशत ब्याज और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांकेर में करीब 70 करोड़ रूपए की निवेश ठगी।
- करीब 500 लोगों से निवेश के नाम पर पैसे लिए गए।
- 5% ब्याज और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया।
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली गई।
पुलिस के मुताबिक, कांकेर के अलावा दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर समेत अन्य इलाकों के लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया था। ठगी के शिकार लोगों में सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपियों ने कुछ लोगों को बैंक से लोन लेने के लिए भी प्रेरित किया और लोन की पूरी रकम कंपनी में निवेश कराई।
कुछ किश्तें देकर जीता भरोसा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। अंतागढ़ पुलिस और कांकेर साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मामले में अंतागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 58/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और ठगी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
आर्थिक धोखाधड़ी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
टीचर का पूरा परिवार निकला फ्रॉड, निवेश के नाम पर करोड़ों कर दिए पार
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख की धोखाधड़ी, कैशियर गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 50 लाख की ठगी का पर्दाफाश: फर्जी एमसीएक्स कंपनी ने ऐसे खेला खेल...
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
By Sourabh Bhatnagar
लाइक-व्यूज के चक्कर में गरबा में न जाएं मुस्लिम, एक गलती पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है-मुस्लिम त्योहार कमेटी
By Aman Vaishnav
उदयपुर के 2 करोड़ रिश्वतकांड में बड़ी कार्रवाई, SOG के ASP मुकेश सोनी को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड
By Ashish Bhardwaj
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
By Arun Tiwari
राजस्थान में दो नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक घर बनाने पर नहीं लगेगी फीस
By Jageshwar prasad
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
By Kaushiki