बिजली विभाग की भैंसगाड़ी व्यवस्था बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द,महीनेभर से अंधेरे में जी रहे लोग
Harrison Masih | Jul 30, 2025, 19:47 IST
kawardha-electricity-crisis-buffalo-cart-transformer-viral-video the sootr
कवर्धा जिले के तमरूवा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली विभाग ने भैंसगाड़ी से ट्रांसफार्मर पहुंचाने की कोशिश की, जो दो बार फेल रही। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के तमरूवा गांव में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों को महीनेभर से अंधेरे में जीने पर मजबूर कर दिया है। बिजली विभाग की लापरवाही और बदइंतजामी ने हालात को इतना बिगाड़ दिया कि ट्रांसफार्मर पोल तक पहुंचाने के लिए भैंसगाड़ी का सहारा लिया गया। यह विचित्र नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पूरे बिजली विभाग को कटघरे में ला खड़ा किया है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी पद का नशा : बिजली विभाग GM ने शराब के नशे में होटल में किया बवाल, कटवा दी बिजली
तमरूवा गांव में एक महीने पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग को तत्काल दी थी। लंबे इंतजार के बाद विभाग की टीम गांव तो पहुंची, लेकिन जो ट्रांसफार्मर भैंसगाड़ी में लादकर खेतों के रास्ते लाया गया, वह खराब निकला। दूसरी बार भी ऐसा ही हुआ — ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी वह काम नहीं कर सका।
भैंसगाड़ी के माध्यम से ट्रांसफार्मर ले जाने के चलते खेतों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण उन्हें बिजली के साथ-साथ अपनी फसलों का भी नुकसान झेलना पड़ा है।
ये खबर भी पढ़ें... पान सिंह तोमर की पोती ने बिजली विभाग के इंजीनियर पर 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़
Kawardha Electricity Department
बिजली बंद होने से गांव में जनजीवन ठप हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, सिंचाई और दैनिक कार्य बाधित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार सोनी ने कहा कि ट्रांसफार्मर खेत में लगा है और हिलने-डुलने के कारण खराब हो गया होगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग के दौरान भी तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, हालांकि सभी ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग होती है और रिपोर्ट बनाई जाती है।
ये खबर भी पढ़ें... बिजली विभाग में 49 हजार पदों पर भर्ती और किसानों की कर्ज माफी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Electricity Department Buffalo cart
कवर्धा बिजली विभाग बिजली विभाग की भैंसगाड़ी
ये खबर भी पढ़ें... एमपी बिजली विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, फर्जी डॉक्यूमेंट से अधिकारियों ने 12 साल तक लूटी सैलरी
यह घटना न सिर्फ विभागीय लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहे प्रभाव को भी दिखाती है। आने वाले दिनों में यदि सुधार नहीं हुआ, तो यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी पद का नशा : बिजली विभाग GM ने शराब के नशे में होटल में किया बवाल, कटवा दी बिजली
एक नहीं दो बार भेजे गए खराब ट्रांसफार्मर
फसलों को हुआ नुकसान, ग्रामीणों में नाराजगी
ये खबर भी पढ़ें... पान सिंह तोमर की पोती ने बिजली विभाग के इंजीनियर पर 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़
Kawardha Electricity Department
जीवन अस्त-व्यस्त,आंदोलन की चेतावनी
विभाग की सफाई: 'हिलने-डुलने से खराब हुआ ट्रांसफार्मर'
ये खबर भी पढ़ें... बिजली विभाग में 49 हजार पदों पर भर्ती और किसानों की कर्ज माफी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Electricity Department Buffalo cart
| भैंसगाड़ी से ट्रांसफार्मर ढुलाई: बिजली विभाग ने ट्रांसफारmer खेतों तक पहुंचाने के लिए भैंसगाड़ी का इस्तेमाल किया, जिससे ग्रामीणों को तकनीकी लापरवाही का सामना करना पड़ा। दो बार ट्रांसफार्मर फेल: विभाग ने दो बार नया ट्रांसफार्मर भेजा, लेकिन दोनों ही बार खराब निकले, जिससे बिजली बहाली संभव नहीं हो सकी। ग्रामीणों में आक्रोश: एक महीने से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। खड़ी फसल को नुकसान: भैंसगाड़ी से ट्रांसफार्मर लाने के दौरान खेतों से गुजरने पर किसानों की खड़ी फसल को नुकसान हुआ। अधिकारी का तर्क: सहायक अभियंता ने खराब ट्रांसफार्मर की वजह ‘हिलने-डुलने’ को बताया और कहा कि गारंटी पीरियड में होने के कारण उसकी जांच नहीं हो सकती। |
ये खबर भी पढ़ें... एमपी बिजली विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, फर्जी डॉक्यूमेंट से अधिकारियों ने 12 साल तक लूटी सैलरी
यह घटना न सिर्फ विभागीय लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहे प्रभाव को भी दिखाती है। आने वाले दिनों में यदि सुधार नहीं हुआ, तो यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
FAQ
- तमरूवा गांव में बिजली कब से बंद है?
➤ गांव में पिछले एक महीने से बिजली व्यवस्था ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। - बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर क्यों भैंसगाड़ी से पहुंचाया?
➤ भारी बारिश और खराब सड़क के चलते बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को खेतों के रास्ते भैंसगाड़ी से ले जाने का प्रयास किया। - तमरूवा के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर क्या कदम उठाए?
➤ तमरूवा के ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है और विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari