खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

Marut raj | Jan 21, 2025, 20:01 IST
Share
Khatik Samaj National President BSP worker commits suicide in Durg the sootr
Khatik Samaj National President BSP worker commits suicide in Durg the sootr

Khatik Samaj National President BSP worker commits suicide in Durg : खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भिलाई स्टील प्लांट ( बीएसपी ) में काम करने वाले राजेश सोनकर ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Khatik Samaj National President BSP worker commits suicide in Durg District : खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भिलाई स्टील प्लांट ( बीएसपी ) में काम करने वाले राजेश सोनकर ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने बताया कि वो सुसाइड करने वाले हैं। इसके बाद फंदे से लटक गए। घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग की है।

CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति

जब तक भानजा पहुंचा...फांसी लगा चुके थे राजेश

दुर्ग के भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 क्रॉस स्ट्रीट 1 क्वार्टर नंबर 41 सी में बीएसपी राजेश सोनकर (35) रहते थे। पुलिस के अनुसार राजेश ने सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। उन्होंने पत्नी को बताया भी कि वो आत्महत्या करने जा रहे हैं। उस वक्त पत्नी अपने मायके रायगढ़ में थी। पत्नी ने तुरंत बिलासपुर में रहने वाले अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी।

पिता सहित 3 का मर्डर...नाबालिग से गैंगरेप, 5 को फांसी, एक को उम्र कैद

भतीजे ने सुपेला भिलाई में रहने वाले अपने भानजे अखिलेश को बताया। अखिलेश भागकर राजेश सोनकर के घर पहुंचा। जब तक वो पहुंचता राजेश सोनकर फंदे से झूल चुका था। उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन वो अंदर से नहीं बोला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला

ट्रांसपोर्ट का काम देखता है बड़ा बेटा

भट्टी पुलिस ने बताया कि सुबह 9 से 10 बजे के बीच घर का काम करने के लिए नौकरानी आई थी। उसने घर का पूरा काम किया। उस दौरान राजेश घर में ही था। नौकरानी ने राजेश को नाश्ता बनाकर दिया और चली गई। राजेश ने नाश्ता किया। नाश्ते की खाली प्लेट टेबल पर ही रखी थी। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया और खुदकुशी कर ली।

राजेश के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अभिषेक 24 साल का है। वो ट्रांसपोर्ट का काम देखता है और छोटा बेटा 10 साल का मोहित सोनकर है। वो फोर्थ क्लास में पढ़ता है।

CG Breaking : ओडिशा बॉर्डर पर 14 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी भी शामिल

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Durg News
  • भिलाई न्यूज
  • Durg-Bhilai News
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • durg news in hindi
  • दुर्ग क्राइम न्यूज
  • chhatisgarh durg bhilai news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा