कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव
Arun Tiwari | Nov 21, 2025, 14:25 IST
koapra-reservoir-proposed-ramsar-site-chhattisgarh-bilaspur
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। रामसर स्थल का दर्जा मिलने से तालाब को नया जीवन मिलेगा।
Raipur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।रामसर स्थल का दर्जा मिलने से तालाब को नया जीवन मिलेगा।
छत्तीसगढ़ वनमंत्री केदार कश्यप का कहना है कि कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। कोपरा जलाशय मुख्य रूप से वर्षा जल और आसपास के छोटे नालों से भरता है। यह जलाशय स्थानीय ग्रामीणों की जल आवश्यकताओं को पूरा करता है और किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। जलाशय के आसपास की भूमि अत्यंत उपजाऊ मानी जाती है, जिससे क्षेत्र के कई गाँवों और छोटे कस्बों की कृषि पूरी तरह इस जलाशय पर निर्भर है।
इसके अलावा यह क्षेत्र वर्षभर विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, जलचर जीवों और वनस्पतियों का सुरक्षित आवास बना रहता है। खासकर प्रवासी पक्षियों की बड़ी संख्या यहाँ हर वर्ष दर्ज की जाती है। जलाशय में मछलियाँ, जलीय पौधे, उभयचर, सरीसृप और अनेक प्रकार के कीट-पतंगे बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इसकी जैव विविधता अत्यधिक समृद्ध मानी जाती है।कोपरा जलाशय बनेगा रामसर स्थल
ये खबर भी पढ़ें...
डल झील जैसी हाउस बोट अब छत्तीसगढ़ में भी: झुमका जलाशय में पहली बार मिलेगा वाटर टूरिज्म का आनंद
छत्तीसगढ़ में 'जल-क्रांति': हसदेव जलाशय में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क
राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के अनुसार कोपरा जलाशय रिवर टर्न, कॉमन पोचार्ड और इजिप्शियन वल्चर जैसे दुर्लभ व महत्वपूर्ण पक्षियों के संरक्षण के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थान है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह जलाशय रामसर मानदंड संख्या 02, 03 और 05 की पूर्णता करता है, जो इसे एक उत्कृष्ट वेटलैंड इकोसिस्टम का उदाहरण साबित करता है।
इसी महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे रामसर स्थल घोषित करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो कोपरा जलाशय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण मिलेगा और इसका वैज्ञानिक, पर्यावरणीय तथा पर्यटन संबंधी महत्व और बढ़ जाएगा।
सरकारी योजनाओं के तहत इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा ग्रामीण आजीविका विकास से जुड़ी गतिविधियों को और मजबूत करने की तैयारी है, ताकि स्थानीय आबादी और प्राकृतिक संसाधनों के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।
ये खबर भी पढ़ें...
नया रायपुर में झांझ और सेंध जलाशय को पाटने के मामले में जांच शुरू, 21 जुलाई को नहीं हुई बैठक, 24 या 25 जुलाई को होगी आयोजित
तवा जलाशय बना मध्य प्रदेश की पांचवीं रामसर साइट, सीएम ने कहा- प्रदेश का गौरव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान:
जैव विविधता अत्यधिक समृद्ध :
ये खबर भी पढ़ें...
डल झील जैसी हाउस बोट अब छत्तीसगढ़ में भी: झुमका जलाशय में पहली बार मिलेगा वाटर टूरिज्म का आनंद
छत्तीसगढ़ में 'जल-क्रांति': हसदेव जलाशय में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क
दुर्लभ पक्षियों का संरक्षण :
पर्यटन संबंधी महत्व और बढ़ेगा:
ग्रामीण आजीविका के विकास को मजबूत करने की तैयारी:
ये खबर भी पढ़ें...
नया रायपुर में झांझ और सेंध जलाशय को पाटने के मामले में जांच शुरू, 21 जुलाई को नहीं हुई बैठक, 24 या 25 जुलाई को होगी आयोजित
तवा जलाशय बना मध्य प्रदेश की पांचवीं रामसर साइट, सीएम ने कहा- प्रदेश का गौरव
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava