कोंडागांव में सरकारी मक्का प्लांट पर हमला, दफ्तर-गाड़ियों में तोड़फोड़

Anjali Dwivedi | Published:
Share
kondagaon-makka-plant-attack-cocoidi-village
kondagaon-makka-plant-attack-cocoidi-village

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उनका आरोप है कि प्लांट की वजह से उनकी फसलें खराब हो रही हैं। अब प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

News In Short

  • कोंडागांव के कोकोड़ी गांव स्थित मक्का प्लांट पर 700-800 ग्रामीणों ने हमला किया।
  • मक्का प्लांट से निकलने वाला वेस्ट खेतों तक पहुंचने से फसलों का नुकसान हो रहा है।
  • हमले में लगभग 10-20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान।
  • प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, स्थिति अभी भी तनावपूर्ण।
  • प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, एमडी विनोद खन्ना पर सवाल उठाए गए।

News In Detail

कोंडागांव न्यूज:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। करीब 700-800 ग्रामीण लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ प्लांट के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।

इसके अलावा, प्लांट के कैंपस में खड़ी कार, ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। यह हमला 2 फरवरी की रात को हुआ था। अगले दिन, ग्रामीणों ने फिर से प्लांट में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

ce8ed105-dd6
ce8ed105-dd6


फसलें हो रही हैं खराब

ग्रामीणों का कहना है कि मक्का प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट (waste) उनके खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सामूहिक रूप से प्लांट का घेराव किया।

463d4482-cf4
463d4482-cf4


10 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

हमले में लगभग 10 से 20 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान है। इस घटना के बाद, प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू करने की कोशिश की है।

पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है और कांकेर से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। गांव में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, और ग्रामीण पुलिस बल पर गुलेल से हमला कर रहे हैं।

ed089f9d-d2f
ed089f9d-d2f


प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने प्लांट के प्रबंधन, खासकर एमडी विनोद खन्ना पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही और नियमित निगरानी के अभाव में स्थिति बिगड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि (कोंडागांव क्राइम न्यूज) अगर समय रहते उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया गया होता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

प्रशासन ने अपील की

प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रदूषण से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दंतेवाड़ा में 500 के नकली नोटों का जाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान

हड़ताल पर गए 41 कर्मचारियों का वेतन स्थगित, पूर्व सूचना के बावजूद कार्रवाई से भड़के कर्मचारी, संचालक पर मनमानी का आरोप

बिलासपुर में फिल कोल ग्रुप पर आयकर के छापे, SIR स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार…जान जोखिम में डालने वाले जवानों से भेदभाव क्यों

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कोंडागांव न्यूज
  • कोंडागांव
  • कोंडागांव क्राइम न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर