कोरबा में बड़ा हादसा; राखड़ डेम फूटने से जेसीबी ऑपरेटर की दबकर मौत, मलबे में समा गई मशीन

Umeshwari Baghel | Apr 19, 2026, 20:20 IST
Share
korba-ash-dam-collapse-jcb-operator-death-safety-negligence
korba-ash-dam-collapse-jcb-operator-death-safety-negligence

कोरबा जिले के झाबू स्थित राखड़ डेम के फूटने से जेसीबी ऑपरेटर की दबकर मौत हो गई हैं । घटना के समय डेम में मिट्टी फिलिंग का काम चल रहा था और अचानक डेम का उपरी हिस्सा टूट गया, जिससे मलबे में सैलाब आ गया। ऑपरेटर जेसीबी के साथ मलबे में दब गया।

NEWS IN SHORT

  • कोरबा में राखड़ डेम फूटने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई हैं
  • डेम में मलबे के सैलाब में दबकर ऑपरेटर की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया
  • राखड़ डेम में तीसरी बार हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगा आरोप
  • एक अन्य मजदूर घायल हुआ हैं जिसे अस्पताल भेजा गया
  • पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं

NEWS IN DETAIL

Korba। korba news in hindi :छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। (कोरबा राखड़ डेम)झाबू स्थित राखड़ डेम (ऐश डेम) के फूटने से जेसीबी ऑपरेटर की दबकर मौत हो गई।

यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास हुई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ऑपरेटर का शव मलबे से बाहर निकाला गया।

किस तरह हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, राखड़ डेम में काम चल रहा था। अचानक डेम के एक हिस्से में दबाव बढ़ा और डेम का उपरी हिस्सा टूट गया। इस कारण राखड़ का मलबा तेजी से बाहर आ गया

और जेसीबी ऑपरेटर उसकी चपेट में आ गया। घटना के समय डेम के नीचे मिट्टी फिलिंग का काम चल रहा था। ऑपरेटर जेसीबी के साथ मलबे में दब गया।

हादसे के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू और बचाव कार्य

मलबे से शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मेहनत की। करीब दो घंटे के बाद जेसीबी ऑपरेटर का शव मलबे से बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक अन्य मजदूर भी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पहले भी हो चुका है हादसा

यह घटना इस डेम में तीसरी बार हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डेम भर जाने के बाद उसकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही थी, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। इस वजह से यह हादसा हुआ है।

राखड़ डेम और सुरक्षा मानक

राखड़ डेम को थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली राख को जमा करने के लिए बनाया जाता है। इन डेमों की नियमित देखरेख जरूरी होती है, वरना ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

पुलिस की जांच जारी

(Korba police action)इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद Korba Police मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम काम कर रही है।

यह खबरें भी पढ़े...

नवरात्रि पर रेलवे की सौगात; इतवारी–कोरबा के बीच चलेगी विशेष मेमू ट्रेन

कोरबा में खूनी खेल: भाजपा नेता अक्षय गर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, काली कार से आए थे हमलावर

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाया, ननकीराम कर रहे थे विरोध, 4 कलेक्टर समेत 11 आईएएस का तबादला

कोरबा ट्रिपल मर्डर केस: पैसों के लालच में तीन की हत्या, कोरबा में तांत्रिक ने रची खौ़फनाक साजिश

Tags:
  • Korba Police
  • कोरबा
  • Korba police action
  • korba news in hindi
  • हादसा
  • कोरबा राखड़ डेम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग