सरकारी जमीन रजिस्ट्री वाली बताकर बेचा, कोरबा में 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Pravesh Shukla | Published:
Share
korba-land-scam-demolition-drive the sootr
korba-land-scam-demolition-drive the sootr

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दलालों ने राजस्व की जमीन को रजिस्ट्री वाली बताकर कई लोगों को बेच दिया। करीब 3 एकड़ जमीन बेची गई। शिकायत के बाद शुक्रवार को 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण हटाए गए हैं। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा है।

पढ़ें: 44 सरकारी स्कूलों के संस्था प्रमुखों का वेतन रोकने का आदेश, जानिए वजह...

सरकारी जमीन को बेचने का आरोप

सीताराम चौहान और राजू सिमोन पर करीब 1 एकड़ सरकारी जमीन को प्लॉट में बांटकर 50 रुपए के स्टांप पर करोड़ों रुपए में बेचने का आरोप है। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की थी। जिस पर SDM को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

पढ़ें: दुर्ग में 500 करोड़ का जमीन घोटाला: भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग से हड़प ली 765 एकड़ भूमि,आरोपी गिरफ्तार

नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची और 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण हटाए। नगर निगम तोड़ू दस्ता प्रभारी विमल सिंह गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, पटवारी जोन प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

पढ़ें: दुर्ग में 500 करोड़ का जमीन घोटाला: भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग से हड़प ली 765 एकड़ भूमि,आरोपी गिरफ्तार

जानिए पीड़ित खरीदारों ने क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर पीड़ित खरीदारों का कहना है कि दलालों ने उन्हें रजिस्ट्री वाली जमीन बताकर बेची। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मकान कभी नहीं टूटेंगे। कार्रवाई के बाद जब पीड़ितों ने दलालों से संपर्क करने की कोशिश की तो वे न तो फोन पर मिले और न ही घर पर। पीड़ितों ने कहा कि उनकी जीवन भर की कमाई डूब गई है। अब वे या तो अपना पैसा वापस चाहते हैं या कानूनी कार्रवाई करेंगे।

पढ़ें: Sapiens : मानव इतिहास की गहरी समझ बनाती है यूवाल नोआ हरारी की विश्व प्रसिद्ध किताब

फर्जीवाड़ा | अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर | अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन | बुलडोजर चलाया | मकान पर बुलडोजर चलाया | छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | land scam | korba

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • land scam
  • korba
  • कोरबा
  • बुलडोजर चलाया
  • अवैध निर्माण
  • अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
  • फर्जीवाड़ा
  • मकान पर बुलडोजर चलाया
  • Korba
  • अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन
  • छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर