कोरबा मेडिकल कॉलेज में चेकअप के नाम पर ट्रेनी डॉक्टर से अश्लील हरकत,सीनियर के खिलाफ FIR दर्ज
Harrison Masih | Oct 07, 2025, 12:04 IST
korba-medical-college-trainee-doctor-molestation-case the sootr
कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष विंग विभाग में एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना शनिवार दोपहर स्टाफ रूम में हुई, जहां पीड़िता ने किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर डीन और अपने परिजनों को सूचना दी।
Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Korba Medical College Hospital) में आयुष विंग विभाग में कार्यरत एक सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा है। ट्रेनी डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर एके मिश्रा ने उसे अपनी देखभाल का बहाना बनाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ की कोशिश की।
ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉ. आशीष सिन्हा की याचिका
घटना शनिवार दोपहर को हुई। पीड़िता, जो पिछले 3 माह से ट्रेनी डॉक्टर के रूप में आयुष विंग विभाग में ट्रेनिंग ले रही है, किसी काम के सिलसिले में डॉक्टर मिश्रा के स्टाफ रूम में गई थी। उस समय कमरे में केवल तीन लोग मौजूद थे: ट्रेनी डॉक्टर, डॉक्टर मिश्रा और एक अन्य स्टाफ सदस्य।
ट्रेनी डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टर मिश्रा ने कहा, "तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं।" जब ट्रेनी डॉक्टर ने मना किया और कहा कि वह ठीक है, तब भी डॉक्टर मिश्रा ने जबरदस्ती शारीरिक जांच करने का प्रयास किया।
ये खबर भी पढ़ें... यौन शोषण के आरोपी डॉ. आशीष सिन्हा को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट हुआ सख्त
सिविल लाइन थाना के ASP नीतीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें... डॉक्टर करता था फोन पर अश्लील बातें, मेडिकल छात्रा की शिकायत पर उदयपुर पुलिस ने शुरू की जांच
डीन डॉ. केके सहारे ने कहा कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आंतरिक निवारण समिति (Internal Complaints Committee) मामले की जांच कर रही है। डीन ने कहा, "दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के परिणाम के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
ये खबर भी पढ़ें... लड़की को आई लव यू कहना क्या यौन उत्पीड़न होगा? जानें हाईकोर्ट का फैसला
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विशेष आंतरिक जांच समिति गठित की है। समिति निष्पक्ष रूप से जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉ. आशीष सिन्हा की याचिका
पूरा घटनाक्रम
ट्रेनी डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टर मिश्रा ने कहा, "तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं।" जब ट्रेनी डॉक्टर ने मना किया और कहा कि वह ठीक है, तब भी डॉक्टर मिश्रा ने जबरदस्ती शारीरिक जांच करने का प्रयास किया।
ये खबर भी पढ़ें... यौन शोषण के आरोपी डॉ. आशीष सिन्हा को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट हुआ सख्त
पीड़िता की त्वरित प्रतिक्रिया
ट्रेनी डॉक्टर ने किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर तुरंत मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजन भी घटना के अगले दिन कोरबा पहुंचे और सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... डॉक्टर करता था फोन पर अश्लील बातें, मेडिकल छात्रा की शिकायत पर उदयपुर पुलिस ने शुरू की जांच
कोरबा ट्रेनी डॉक्टर छेड़छाड़: 5 पॉइंट्स में समझें मामला
|
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़ें... लड़की को आई लव यू कहना क्या यौन उत्पीड़न होगा? जानें हाईकोर्ट का फैसला
जांच समिति और आगे की कार्रवाई
FAQ
- कोरबा में ट्रेनी डॉक्टर पर छेड़छाड़ की घटना कब हुई थी?
यह घटना शनिवार दोपहर आयुष विंग विभाग के स्टाफ रूम में हुई थी। ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोपी कौन है?
आरोपी सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा हैं। पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari