Kudargarh Devi Temple : पहाड़ पर विराजीं हैं मां, दर्शन मात्र से दूर होते हैं सारे कष्ट

Kanak Durga Jha | Oct 10, 2024, 09:44 IST
Share
Kudargarh Devi Temple History surajpur
Kudargarh Devi Temple History surajpur

Kudargarh Devi Temple History : छत्तीसगढ़ में कई देवी मंदिर अपने रोचक रहस्यमयी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं शक्तिपीठ सिद्ध माता के मंदिरों में चमत्कार भी देखने को मिलते है।

Kudargarh Devi Temple History : छत्तीसगढ़ में कई देवी मंदिर अपने रोचक रहस्यमयी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं शक्तिपीठ सिद्ध माता के मंदिरों में चमत्कार भी देखने को मिलते है। नवरात्रि में देवी मंदिरों में भक्त लाखों की संख्या में दर्शन करने आ रहे हैं। वहीं कुदरगढ़ तीर्थस्थल में भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। यहां अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। कुदरगढ़ देवी की मूर्ति लाल पत्थर की अष्ट भुजी महिषासुर मर्दनी स्वरूप की है। यह मूर्ति 18 वीं सदी में हडौतिया चौहान वंशों के अधिपत्य में आई।

ये है मंदिर का इतिहास

इस वंशज के पूर्वज हरिहर शाह चौहान के समय काल में राज बालंद जो विंध्य प्रदेश के वर्तमान सीधी जिला के जनक चांद बखार के बीच में मरवास का रहने वाला क्षत्रिय कुल का था। यह मूर्ति वही लाया। बालंद क्रूर था जो सीधी क्षेत्र में लूट पाट व डकैती करता था। उससे परेशान होकर सरगुजा के जमींदारों ने समूह बनाकर तमोह पहाड़ पर चढ़ाई की। बालंद परास्त होकर मूर्ति सहित अपने साथियों के साथ कुदरगढ़ पहाड़ जो कोरिया के रामगढ़ पहाड़ से लगा हुआ है के बीहड़ में कुंदरा में स्थापित कर अपना निवास स्थान बनाया।

ऐसे हुई मूर्ति की स्थापना

पुजारी पद के लिए चेरवा और पंडो के बीच हो गया था विवाद, चौहान वंश की मदद से मूर्ति को पहुंचाया बालंद के निवास स्थान को मूल निवासी पंडो तथा चेरवा जाति जानते थे। इसके बाद पुजारी पद के लिए पंडो और चेरवा के बीच वैमनस्यता हो गई। चेरवा जातियों ने चौहान वंश का साथ लिया उस काल में चौहान के मुख्य हरिहर शाह थे जिन्होंने राज बालंद को चारों तरफ से घेर लिया और झगरा खार पुराने धाम के मार्ग में है जहां लड़ाई में मारा गया।

इसके बाद चेरवा लोगों के सहयोग से मूर्ति को प्राप्त कर स्थापित किया गया। प्रतिमा तीन फीट लंबी, हाथ के एक ओर सूर्य तो दूसरी ओर चंद्रमा बिराजे माता की प्रतिमा तीन फीट लंबी व एक फीट चौड़ी है। जिसमें एक हाथ का चिन्ह पांचों उंगली का जिसके एक तरफ सूर्य व एक तरफ चन्द्रमा तथा स्त्री व पुरुष के द्वारा शिव लिंग को पूजते दर्शाया है। यह जानकारी चौहान वंशज झिलमिली ने जुटाई है।

छत्तीसगढ़ के इन प्रसिद्ध मंदिरों का भी जानें इतिहास...

Maa Bilai Mata Temple : देवी के इस मंदिर में आज भी होते हैं चमत्कार, रहस्यों से भरा है इतिहास

Maa Angarmoti Devi Temple: धरती से प्रकट हुई मां अंगारमोती देवी... अनूठा है मंदिर का इतिहास

Maa Chandrahasini Temple: कई सालों तक नदी किनारे सोईं थी माता... राजा को दिया दर्शन

Maa Danteshwari Temple : यहां गिरे थे माता सती के दांत, आज भी होते हैं चमत्कार... जानिए रोचक कहानी

एक दिया जलाने से मनोकामना पूरी होती है मां बम्लेश्वरी मंदिर में... जानिए हजारों साल पुराना इतिहास

1400 साल पहले राजा ने तंत्र विद्या के लिए कराया मंदिर का निर्माण, इतिहास जानकार रह जाएंगे दंग

साल में एक बार दशहरा के दिन खुलता है इस मंदिर का पट, शस्त्रों की पूजा करने से प्रकट होती हैं माता

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Navratri
  • navratri 2024
  • Navratri 2024
  • Kudargarh Devi Temple History
  • Kudargarh Devi Temple
  • Kudargarh Devi mandir
  • कुदरगढ़ देवी मंदिर
  • कुदरगढ़ देवी मंदिर का इतिहास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग