आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र सहित तीन ने तोड़ा दम

Harrison Masih | May 21, 2025, 21:13 IST
Share
Lightning havoc Three died chattisgarh the sootr
Lightning havoc Three died chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के मझौली, जोगियानी और सुलसूली गांवों में यह त्रासदी घटी। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के मझौली, जोगियानी और सुलसूली गांवों में यह त्रासदी घटी। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसके अलावा, इन गांवों में चार मवेशी भी बिजली गिरने से मारे गए। स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... एक युवक ने चार अलग नामों से दिलाई परीक्षा, रेलवे भर्ती में बहुरूपिया पकड़ाया

अब तक 11 की मौत

दो जिलों बलरामपुर और राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से भीषण जनहानि हुई है। अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और चार मवेशियों की भी जान चली गई। घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में शोक और भय का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें... CRPF DIG की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, चार की हालत गंभीर

मैदान में खेल रहे बच्चों पर गिरी बिजली

इससे पहले की एक हृदयविदारक घटना में, राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई और मनगटा के बीच एक पुराने खंडहर के पास बिजली गिरने से 8 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 6 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना के समय सभी स्कूल के भोजन अवकाश में मैदान में खेल रहे थे, जब अचानक मौसम बिगड़ा और बिजली गिर गई। घटनास्थल पर ही 6 बच्चों और 2 बड़ों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी क्षेत्र के बिरेझर गांव में भी तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए, जिनमें से एक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 50 पदों पर भर्ती का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन

प्रशासन अलर्ट पर, मुआवजा प्रक्रिया जारी

दोनों जिलों में इन दर्दनाक हादसों के बाद प्रशासन ने आपदा राहत टीमों को सक्रिय कर दिया है। बिजली गिरने से प्रभावित पीड़ितों के परिजनों को राज्य शासन के निर्देशानुसार राहत राशि दी जा रही है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना वाले मौसम को लेकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... जान-पहचान के चार युवकों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप, चारों गिरफ्तार

lightning | 3 died due to lightning | chhattisgarh lightning death news | Balrampur | chattisgarh | आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत | छत्तीसगढ़. आकाशीय बिजली

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आकाशीय बिजली
  • 3 died due to lightning
  • आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत
  • Balrampur
  • lightning
  • बलरामपुर
  • छत्तीसगढ़. आकाशीय बिजली
  • chattisgarh
  • chhattisgarh lightning death news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि