शराब कारोबारी भाटिया ने तालाब को बना दिया मैदान, लगा जुर्माना

Kanak Durga Jha | Oct 26, 2024, 11:20 IST
Share
Liquor businessman fined converting pond ground
Liquor businessman fined converting pond ground

शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया और उनके परिवार ने चांटीडीह इलाके में एक तालाब को मिट्टी डालकर पाट दिया था, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में आ गया।

बिलासपुर के चर्चित शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया और उनके परिवार ने चांटीडीह इलाके में एक तालाब को मिट्टी डालकर पाट दिया था, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में आ गया। वर्षों तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन कलेक्टर अवनीश शरण के संज्ञान में आते ही इस मुद्दे पर कार्रवाई का आदेश दे दिया गया। उनके निर्देश पर एसडीएम पीयूष तिवारी ने परिवार पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के आदेश दिए हैं।

आपके गिफ्ट पार्सल में ड्रग्स है.. महिला ने डर में दे डाले लाखों रुपए

तालाब पर कब्जे का मामला और जुर्माना

तालाब को पाटने का आरोप अमोलक सिंह भाटिया और उनके परिवार के सदस्यों पर है। बताया गया कि चांटीडीह स्थित खसरा नंबर 7 के 0.50 एकड़ तालाब क्षेत्र को मिट्टी डालकर मैदान में बदल दिया गया था। एसडीएम ने छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता, 1959 की धारा 242 का उल्लंघन पाते हुए धारा 253 के तहत दंडनीय अपराध मानकर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही आदेशित किया गया है कि तालाब की मिट्टी हटाकर उसे सात दिनों के अंदर उसकी मूल स्थिति में लाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो प्रशासन खुद तालाब की खुदाई कराकर इसका खर्चा भी संबंधितों से वसूलेगा।

तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन और मौके पर जाकर तीन गवाहों के बयानों से यह पुष्टि हुई कि तालाब को पाटकर मैदान बना दिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि इस भूमि का हिस्सा धार्मिक रूप से भी तालाब के रूप में दर्ज है।

तीसरी लाइन का काम पूरा, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत यह छह ट्रेनें आज से दौड़ेंगी पटरियों पर

प्रशासन की सख्त चेतावनी

इस कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्राकृतिक संसाधनों और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण और एसडीएम पीयूष तिवारी की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

पढ़ने की उम्र में हेडमास्टर ने बच्चों को बना दिया मजदूर, विद्यार्थियों ने ढोया 2 क्विंटल राशन

कोरोना गए 4 साल हो गए , रेलवे की गाड़ियां अब तक पटरी पर नहीं आ पाईं, हाईकोर्ट नाराज

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर
  • bilaspur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा