मां के सामने नन्हे बच्चे ने तोड़ दिया दम... तालाब में डूबा इकलौता बेटा

Kanak Durga Jha | May 09, 2025, 10:21 IST
Share
little child died front mother only son drowned pond durg
little child died front mother only son drowned pond durg

दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बड़ा हादसा हुआ है। 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बच्चा अपनी मां और बड़ी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था।

दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बड़ा हादसा हुआ है। 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि बच्चा अपनी मां और बड़ी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसकी बड़ी मां ने तालाब में नहाने जाने से मना किया था। फिर भी बच्चा अपनी मां के साथ नहाने चला गया। नहाने के दौरान बच्चा गहराई में पहुंच गया और डूब गया। बच्चे की मौत की सूचना पर ग्रामीण जुट गए। फिर नगर पंचायत कार्यालय का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई।

ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

हादसे में ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है पिछले वर्ष तालाब का गहरीकरण किया गया था। ठेकेदार ने ज्यादा मात्रा में मुरुम खोदकर निकाला है। गरहीकरण के बाद तालाब में बोर्ड लगा दिया गया। इसमें चेतावनी लिखी गई कि आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इस शीतला तालाब की गहराई अधिक होने के कारण नहाने एंव अन्य कार्य के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तालाब में तीन लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। गहर करण का कई बार विरोध भी हो चुका है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। एक सप्हात में मिट्टी डालकर गहराई कम करने के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 7 वर्षीय मानस पिता अनुप साहू निवासी पतौरा के तौर पर हुई है।

बच्चे के परिजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे

बच्चा अपने परिजन के साथ शादी में शामिल होने आया था। वह अपनी बड़ी मां सावित्री और मां धनेश्वरी के साथ पतौरा आया था। मानस के चाचा रहिपाल ने बताया कि उसके बड़े भाई अनूप ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी सावित्री से दो बच्चे हैं। वहीं भाई की दूसरी शादी धनेश्वरी से हुई है। धनेश्वरी का एकलौता बेटा था मानस। जानकारी के मुताबिक मानस अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया था।

ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद

FAQ

  1. भिलाई में 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत कैसे हुई?
    7 साल का मानस नामक बच्चा अपनी मां और बड़ी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने भिलाई आया था। नहाने के दौरान वह तालाब की गहराई में चला गया और डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी बड़ी मां ने पहले ही नहाने से मना किया था, लेकिन वह अपनी मां के साथ तालाब चला गया था।
  2. ग्रामीणों ने हादसे के बाद किस बात को लेकर विरोध प्रदर्शन किया?
    ग्रामीणों का आरोप था कि तालाब का गहरीकरण करते समय ठेकेदार ने ज्यादा मात्रा में मुरुम निकाली, जिससे तालाब खतरनाक रूप से गहरा हो गया। पहले भी यहाँ हादसे हो चुके थे और चेतावनी बोर्ड भी लगा था, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
  3. मृत बच्चे मानस का पारिवारिक संबंध क्या था और वह किस समारोह में आया था?
    मानस धनेश्वरी और अनूप साहू का बेटा था। अनूप की दो पत्नियाँ थीं — पहली पत्नी सावित्री और दूसरी पत्नी धनेश्वरी। मानस, धनेश्वरी का इकलौता बेटा था और वह अपनी मौसी की शादी में शामिल होने पतौरा आया था।
ये खबर भी पढ़िए...अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम



Durg News | durg news in hindi | Bhilai News | chhatisgarh durg bhilai news | Durg-Bhilai News | CG News | cg news update | cg news today | दुर्ग भिलाई | दुर्ग-भिलाई न्यूज | दुर्ग-भिलाई समाचार

Tags:
  • CG News
  • Durg News
  • भिलाई
  • Bhilai News
  • Durg-Bhilai News
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई समाचार
  • दुर्ग भिलाई
  • durg news in hindi
  • chhatisgarh durg bhilai news
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई