'जान मिलने आओ न...' फिर प्रेमी ने जंगल में ही कर दिया कांड
Harrison Masih | May 24, 2025, 18:49 IST
lover committed crime girlfriend murder jashpur chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया। मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसएसपी शशि मोहन ने विशेष मेडिकल टीम से दोबारा जांच करवाई, जिसमें युवती की हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रमोद राम को गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़ें... तेज रफ़्तार ट्रक ने लिया साइड... और छिन गई दो जिंदगियां
घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बटूंगा की है। 6 अप्रैल को नकुल साय नामक व्यक्ति ने थाने में मर्ग दर्ज कराई थी कि उसकी 25 वर्षीय बेटी प्रतिमा बाई 5 अप्रैल को दोपहर से घर से गायब थी और 6 अप्रैल को गांव के जुल्फी टोंगरी जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला।
पहले चरण में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आत्महत्या मानते हुए दर्ज किया था। लेकिन परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई और स्पष्ट रूप से हत्या का आरोप प्रेमी प्रमोद राम पर लगाया। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने केस को गंभीरता से लिया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों से दोबारा जांच करवाई। इस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा की मौत गला दबाने से हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज
पुलिस की गहन जांच में पता चला कि प्रतिमा और प्रमोद राम के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। लेकिन प्रतिमा के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। यही बात प्रमोद को नागवार गुज़री। आरोपी प्रमोद राम ने प्रतिमा को मिलने के लिए जंगल में बुलाया। वह शराब के नशे में था और उसने प्रतिमा को शादी न करने के लिए कहा। जब प्रतिमा ने इंकार किया, तो प्रमोद ने गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद प्रमोद ने शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे और वह पुलिस से बच सके। पुलिस को शुरुआत में गुमराह करने की कोशिश करने के बाद आखिरकार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... समाजसेवी एवं गौ सेवक श्री रामजीलाल अग्रवाल का निधन
आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
मृतिका का मोबाइल जंगल में फेंका गया था, और सिम कार्ड को चूल्हे में जलाने की बात आरोपी ने बताई है, जिसकी पुष्टि पुलिस कर रही है।
आरोपी प्रमोद राम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
इस मामले में बगीचा बीएमओ और एएसआई से स्पष्टीकरण मांगा गया है, क्योंकि प्रथम दृष्टया उन्होंने लापरवाही बरती। एसएसपी और कलेक्टर ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... 18 साल फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी, भागने वाले थे विदेश, हो सकती है वसूली
lover | girlfriend killed | murder | Suicide Case | jashpur | chattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... तेज रफ़्तार ट्रक ने लिया साइड... और छिन गई दो जिंदगियां
ये है पूरा मामला
पहले चरण में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आत्महत्या मानते हुए दर्ज किया था। लेकिन परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई और स्पष्ट रूप से हत्या का आरोप प्रेमी प्रमोद राम पर लगाया। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने केस को गंभीरता से लिया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों से दोबारा जांच करवाई। इस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा की मौत गला दबाने से हुई थी।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज
हत्या का कारण
आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
ये खबर भी पढ़ें... समाजसेवी एवं गौ सेवक श्री रामजीलाल अग्रवाल का निधन
सबूत और कार्रवाई
मृतिका का मोबाइल जंगल में फेंका गया था, और सिम कार्ड को चूल्हे में जलाने की बात आरोपी ने बताई है, जिसकी पुष्टि पुलिस कर रही है।
आरोपी प्रमोद राम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
लापरवाही पर कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... 18 साल फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी, भागने वाले थे विदेश, हो सकती है वसूली
lover | girlfriend killed | murder | Suicide Case | jashpur | chattisgarh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman