Mahadev Satta App : वायरल हुआ ऐप के प्रमोटर का अनोखा नोटिस, अब एक भी स्टॉफ छत्तीसगढ़ का नहीं होगा

Sandeep Kumar | Jul 08, 2024, 11:20 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T110410.154
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T110410.154

महादेव सट्टा एप का आरोपी सौरभ चंद्राकर की इम्पेनलमेंट नोटिस में लिखा है कि सभी ब्रांच के ऑनर को यह सूचित किया जाता है कि अब से एक भी स्टॉफ छत्तीसगढ़ का नहीं होना चाहिए। ब्रांच देने से पहले ऑनर के स्टॉफ का आईडी प्रूफ लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के प्रमोटर्स की ओर से जारी की गई एक नोटिस वायरल हो रहा है। इस नोटिस में साफतौर कहा गया है कि अब एक भी स्टॉफ छत्तीसगढ़ का नहीं होगा।

नोटिस में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि स्टॉफ ब्रांच में अगर कोई भी शख्स छत्तीसगढ़ का दिखाई दिया तो उसी वक्त ब्रांच बंद कर दिया जाएगा। खबर है कि नोटिस का यह फरमान हैदराबाद वायरल नोटिस में हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का Jyotiraditya Scindia पर बड़ा हमला, बोले नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है

छत्तीसगढ़ का स्टॉफ स्वीकार्य नहीं

आरोपी सौरभ चंद्राकर की इम्पैनलमेंट नोटिस में लिखा है स्टॉफ चेंज करने के बाद और न्यू आईडी प्रुफ के साथ ब्रांच ऑनर को हेड ऑफिस में अपडेट करना पड़ेगा।

उसने यह भी लिखा है कि बाद में कभी भी हेड ऑफिस से वेरिफिकेशन के लिए वीडियो कॉल आएगा। ब्रांच लोकेशन पर उसके लड़के कभी भी जांच कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इनवेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए साय सरकार लेकर आ रही नई उद्योग नीति, 35 % छूट की तैयारी

UAE में मौज काट रहा महादेव ऐप का प्रमोटर

महादेव ऐप का प्रमोटर्स आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल यूएई (UAE ) में एन्जॉय रहे है। इन आरोपियों के खिलाफ दुर्ग जिले में अपराध दर्ज है, लेकिन जिले की पुलिस तो दूर भारतीय एजेंसियां अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।

जांच कर रही एजेंसियों का दावा है कि आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को नजर बंद किया गया है। प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा।

ऐप मामले में अबतक 8 आरोपी जेल में

महादेव ऐप के जरिए मनीलॉड्रिग की जा रही है। इस मामले में आरोपी चंद्राभूषण वर्मा, सतीष चंद्राकर, भीम सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, ग्रिस कलरेजा, सूरज चोखानी, आसीम दास और नितिश दीवान जेल में है।

आरोपियों ने चार देशों की ले ली है नागरिकता

महादेव ऐप के प्रमोटर्स आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल शानदार 6 वर्षों से दुबई, श्रीलंका, ईरान, साउथ अफ्रीका कंजाइना और पाकिस्तान के लाहौर से महादेव ऐप का बेधड़क संचालन कर रहे है। बताया जा रहा है कि चार देश की नागरिकता लेकर इस काले कारोबार को साम्राज्य फैला लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App case
  • महादेव सट्टा ऐप मामला
  • महादेव ऐप का ऑनर रवि उप्पल
  • महादेव सट्टा ऐप केस
  • ED action in Mahadev Satta App
  • महादेव सट्टा ऐप
  • Action against Mahadev Satta app
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा