शादी से लौट रहे कार सवारों को कंटेनर ने चपेट में लिया, तीन की मौत

Marut raj | Mar 19, 2025, 18:45 IST
Share
mahasamund road accident the sootr
mahasamund road accident the sootr

mahasamund road accident : साहू परिवार शादी में शामिल होकर वापस आ रहा था। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mahasamund road accident : शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों को कंटेनर ने चपेट में ले लिया। हादसे में तीन की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हैं। एक्सिडेंट महासमुंद के कोमाखान थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 353 पर देर रात सुअरमाल व टेमरी के बीच हुआ।

बेशकीमती जमीनों को औने-पौने दाम पर बांट रही विष्णुदेव साय सरकार

कार के परखच्चे उड़ गए

कोमाखान टीआई नितेश ठाकुर के अनुसार सुअरमाल से टेमरी जाने वाले रास्ते पर रात एक बजे के आसपास कंटेनर व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इको कार क्रमांक सीजी 04 पीजे 1696 के परखच्चे उड़ गए। कार टेमरी से बागबाहरा आ रही थी। कंटेनर क्रमांक एमएच 40 एके 2648 बागबाहरा से ओडिशा जा रही थी, तभी यह सडक हादसा हुआ है।

पेट्रोल घोटाला : बिना गाड़ी चले 6 महीने में 6 लाख के पेट्रोल की खपत

घायल बच्चों को रायपुर किया

कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार शादी में शामिल होकर वापस आ रहा था। कार में कुल 9 लोग सवार थे। कार सवार जोहन साहू (60), खुशी साहू डेढ़ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे पूनम साहू (39) की महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई।

ढाई महीने पहले रिटायर्ड इंजीनियर को भ्रष्टाचार केस में 5 साल की जेल

दो घायल बच्चों को रायपुर रेफर कर दिया गया है और चार घायलों का बागबाहरा, महासमुंद में इलाज चल रहा है। कंटेनर चालक व सह चालक मौके से फरार हो गए।

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए एलायंस एयर कंपनी की फ्लाइट , हुआ ट्राइल

Tags:
  • CG News
  • Mahasamund News
  • महासमुंद न्यूज
  • Road Accident
  • रोड एक्सीडेंट
  • chhattisgarh road accident
  • mahasamund news in hindi
  • महासमुंद न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा