शहीद एएसपी आकाश राव को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, आज हुआ अंतिम संस्कार

Harrison Masih | Published:
Share
CM Sai ASP RAO the sootr
CM Sai ASP RAO the sootr

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रायपुर के माना पुलिस बटालियन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां उनके परिवार और राज्य के आला अधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद की पत्नी ने उन्हें रोते हुए सैल्यूट किया और अंतिम विदाई दी, वहीं उनके पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम और एडीजी नक्सल ऑपरेशंस श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

ये खबर भी पढ़ें... कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान, नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश?

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

"जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा" जैसे नारों के बीच शहीद की अंतिम यात्रा उनके रायपुर स्थित कुशालपुर निवास से निकाली गई। इस यात्रा में कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। पूरे वातावरण में शोक और गर्व का मिश्रित भाव देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल

जन्मदिन की जगह मातम

बुधवार को शहीद एएसपी की 6 वर्षीय बेटी नव्या का जन्मदिन था। परिवार इस अवसर को उत्सव में बदलने की तैयारी में था। खुद आकाश राव सुकमा से रायपुर लौटने वाले थे, लेकिन अब यह दिन जन्मदिन नहीं, उनके शहीद होने की पीड़ा का प्रतीक बन गया।

मुख्यमंत्री साय ने भी दिया कांधा

शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा “शहीद आकाश राव ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।”

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए

वीरता की मिसाल

आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के कुशालपुर इलाके के निवासी थे और वर्तमान में सुकमा में एएसपी के पद पर तैनात थे। उनके माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे रायपुर में ही रहते हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

आज, पूरे प्रदेश ने एक सच्चे वीर को नम आंखों से विदाई दी। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : एक छोटी-सी हिंट से जवानों ने कर दी नक्सलियों पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

ASP Akash Rao | Raipur | guard of honor | शहीद एएसपी आकाश राव | बीजापुर नक्सली घटना

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Raipur
  • बीजापुर नक्सली घटना
  • गार्ड ऑफ ऑनर
  • ASP Akash Rao
  • guard of honor
  • शहीद एएसपी आकाश राव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर