MBBS डॉक्टर ने CIMS में सहेली के कमरे में लगाई फांसी,गोल्ड मेडलिस्ट थी

Marut raj | Nov 17, 2024, 17:31 IST
Share
MBBS Doctor hanged herself in her friend room in CIMS Bilaspur the sootr
MBBS Doctor hanged herself in her friend room in CIMS Bilaspur the sootr

MBBS Doctor : भानू प्रिया अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर आई थी। वह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रुकी थी। करीब 12 बजे उसने अपनी सहेली के कमरे में ही फांसी लगा ली।

CIMS Bilaspur : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स ( CIMS ) के गर्ल्स हॉस्टल में 2018 बैच की MBBS छात्रा ने फांसी लगा ली। आत्महत्या करने वाली भानू प्रिया सिंह 2018 बैच की MBBS छात्रा थी।

वह 2023 में पास आउट हुई थी। डिग्री पूरी होने के बाद वह अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। बताया गया है कि वह पढ़ने में काफी होशियार थी। उसे MBBS में गोल्ड मेडल भी मिला था।

रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन

KBC की हॉट सीट पर CG के निशांत ने जीती इतनी रकम...संघर्ष भरी है कहानी

शादी में शामिल होने आई थी बिलासपुर

भानू प्रिया शनिवार को अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर आई थी। सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति के अनुसार भानू प्रिया सिंह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रुकी थी। रविवार को उसकी सहेली बाहर गई थी।

इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे उसने अपनी सहेली के कमरे में ही फांसी लगा ली। हॉस्टल में रहने वाली दूसरी मेडिकल स्टूडेंट्स ने भानू को फंदे से उतारा।

ये लोग इलाज के लिए उसे सिम्स अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुसाइड के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम

शराब के लिए बना App... 72 घंटे में ही हजारों लोगों ने कर लिया डाउनलोड

FAQ

  1. सिम्स यानी CIMS बिलासपुर की स्थापना कब हुई थी ?
    छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स ( CIMS ) की स्थापना 2001 में हुई थी। इसकी स्थापना MBBS डिग्री कोर्स के लिए एक स्नातक संस्थान के रूप में की गई है। CIMS छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इसमें प्रतिवर्ष 180 मेडिकल स्टूडेंट्स का प्रवेश होता है। CIMS राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • bilaspur cims
  • cims
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • CIMS Hospital
  • mbbs doctor
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं