जिसे मृत मानकर खुदवा दी गई कब्र...वो युवती 9 महीने बाद लौटी ज़िंदा!
Harrison Masih | May 15, 2025, 11:41 IST
missing girl girl returned alive gariyaband chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में बीते वर्ष रहस्यमयी तरीके से लापता हुई एक नाबालिग युवती अचानक अपने घर लौट आई है। यह वही मामला है जिसने अगस्त 2024 से अब तक पुलिस, परिजन और आदिवासी समाज को गहरी चिंता में डाला हुआ था।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में बीते वर्ष रहस्यमयी तरीके से लापता हुई एक नाबालिग युवती अचानक अपने घर लौट आई है। यह वही मामला है जिसने अगस्त 2024 से अब तक पुलिस, परिजन और आदिवासी समाज को गहरी चिंता में डाला हुआ था। युवती के गायब होने के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए गांव के एक युवक को हिरासत में लिया था और यहां तक कि श्मशान में कब्र तक खुदवाई गई थी। अब युवती का लौट आना पूरे प्रकरण को एक नया मोड़ दे रहा है।
अगस्त 2024 में नाबालिग युवती ग्राम चलना पदर में अपनी बुआ के घर रह रही थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। परिवार द्वारा थाने में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद देवभोग पुलिस ने जांच शुरू की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी
जांच के दौरान युवती की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि वह गांव के ही 40 वर्षीय लालधर गौड़ से लगातार संपर्क में थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे 31 जनवरी 2025 को हिरासत में लिया। पूछताछ में गोलमोल जवाब मिलने पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई।
लालधर की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के श्मशान में एक कब्र खुदवाई, जिसे कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खोला गया। कब्र से एक कंकाल बरामद हुआ, लेकिन फॉरेंसिक जांच में पता चला कि यह कंकाल करीब 10 साल पुराना है और इस केस से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद मामले की जांच ठंडी पड़ गई थी।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर आरक्षक की हत्या मामले में 4 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
मंगलवार रात वह युवती पुरनापानी स्थित कुरलापारा में अपने माता-पिता के पास अचानक पहुंच गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि अब युवती बालिग हो चुकी है और उसका बयान बीएनएस धारा 183 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह इन 9 महीनों से बालोद जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी। अब न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि युवती के बयान से कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है, तो उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... 31 नक्सली मार गिराए, 1.72 करोड़ के ईनामी ढेर
इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब पुलिस हिरासत में लिए गए लालधर गौड़ को लेकर आदिवासी समाज ने गंभीर आरोप लगाए। 27 मार्च को आदिवासी विकास परिषद के नेताओं लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम के नेतृत्व में देवभोग थाने का घेराव किया गया। आरोप था कि पुलिस ने लालधर को हिरासत में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी, जिससे उसका एक पैर टूट गया।
अब जबकि युवती खुद सामने आ गई है, यह मामला गहराते सवालों के साथ एक नया मोड़ ले चुका है। क्या युवती अपनी मर्जी से गई थी? क्या लालधर गौड़ को झूठा फंसाया गया? क्या पुलिस की शुरुआती जांच में चूक हुई? इन सभी सवालों के जवाब अब न्यायालय और जांच एजेंसियों पर निर्भर हैं।
ये खबर भी पढ़ें... करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने ध्वस्त
Missing girl | minor girl | Minor girl missing | gariyaband | chattisgarh | लड़की | नाबालिग लड़की | गरियाबंद न्यूज
बुआ के घर से हुई थी गायब
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी
फोन कॉल से खुला संदेह का सिरा
कब्र खुदी, मिला 10 साल पुराना कंकाल
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर आरक्षक की हत्या मामले में 4 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
मंगलवार की रात लौटी घर
बयान के बाद तय होगी कानूनी दिशा
ये खबर भी पढ़ें... 31 नक्सली मार गिराए, 1.72 करोड़ के ईनामी ढेर
थाने का घेराव और समाज की नाराजगी
अब जबकि युवती खुद सामने आ गई है, यह मामला गहराते सवालों के साथ एक नया मोड़ ले चुका है। क्या युवती अपनी मर्जी से गई थी? क्या लालधर गौड़ को झूठा फंसाया गया? क्या पुलिस की शुरुआती जांच में चूक हुई? इन सभी सवालों के जवाब अब न्यायालय और जांच एजेंसियों पर निर्भर हैं।
ये खबर भी पढ़ें... करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने ध्वस्त
Missing girl | minor girl | Minor girl missing | gariyaband | chattisgarh | लड़की | नाबालिग लड़की | गरियाबंद न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari