छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Harrison Masih | May 15, 2025, 09:02 IST
Share
Western Disturbance Chhattisgarh Yellow alert issued 9 districts the sootr
Western Disturbance Chhattisgarh Yellow alert issued 9 districts the sootr

छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन के प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा।तेज हवाओं, वज्रपात, गरज-चमक और बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना।दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व गतिविधियाँ देखने को मिल रही हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन के प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा। तेज हवाओं, वज्रपात, गरज-चमक और बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व गतिविधियाँ देखने को मिल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अवैध खनन की अनकही कहानी

9 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कांकेर, नारायणपुर समेत 9 जिलों में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिन, यानी 16 और 17 मई तक, मध्य छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम का यह अस्थिर मिजाज बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... झारखंड के खनन माफिया ने बलरामपुर में आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला

रायपुर का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ एक ट्रफ लाइन का प्रभाव भी छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। इससे बारिश की संभावना और तेज हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक था।

रायपुर में बुधवार को तापमान 41.1 डिग्री रहा। आज भी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, बिलासपुर जिले में भी तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंचा। मुंगेली में 40.8°C, रायगढ़ में 39.8°C, और गौरेला-पेन्द्रा-मरवाही में भी तापमान 39.8°C दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... बिल्डरों के जाल में फंसे आम लोग, राहत की उम्मीद टूटी

बस्तर संभाग में 3 दिन का अलर्ट

बस्तर संभाग में अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तोकापाल में 40 मिमी और जगदलपुर में 20 मिमी बारिश हुई है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, इन अस्थिर मौसम परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में गर्मी और बारिश का मिश्रित प्रभाव देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने ध्वस्त

Western Disturbance | Western Disturbance Active | yellow alert | rain yellow alert | Raipur | chattisgarh | CG weather | वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव | बारिश का यलो अलर्ट | छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • CG weather
  • Western Disturbance
  • yellow alert
  • यलो अलर्ट
  • rain yellow alert
  • chattisgarh
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
  • बारिश का यलो अलर्ट
  • Western Disturbance Active
  • छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं