सरेंडर की तारीख बदली! MMC जोन के सैकड़ों नक्सली 1 जनवरी को डालेंगे हथियार; MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को पत्र जारी

Harrison Masih | Nov 28, 2025, 14:40 IST
Share
mmc-naxal-surrender-1-january-operation-pause-request the sootr
mmc-naxal-surrender-1-january-operation-pause-request the sootr

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (MMC) स्पेशल जोनल कमेटी के नक्सलियों ने 1 जनवरी को सामूहिक रूप से हथियार डालने की घोषणा की है। नक्सली प्रवक्ता अनंत ने पर्चा जारी कर तीनों राज्यों की सरकारों से सुरक्षा ऑपरेशन रोकने की अपील की है।

Bastar/Bhopal/Gadchiroli: मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ (MMC) स्पेशल जोनल कमेटी के सैकड़ों नक्सली अब हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में हैं। MMC जोन के प्रवक्ता और प्रमुख नक्सली लीडर अनंत ने एक पर्चा जारी कर बताया है कि इस कमेटी के सैकड़ों नक्सली 1 जनवरी को एक साथ सरेंडर करेंगे। यह सरेंडर तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री या गृहमंत्री के सामने किए जाने की बात कही गई है।

सरेंडर की तारीख बदली, सरकार से अपील

MMC जोन प्रवक्ता अनंत ने पिछले एक हफ्ते में यह दूसरा पर्चा जारी किया है, जिसमें सरेंडर की तारीख को लेकर बदलाव किया गया है। 22 नवंबर को जारी पहले पर्चे में नक्सलियों ने 15 फरवरी तक विचार करने का समय मांगा था। अब जारी किए गए पर्चे में 1 जनवरी तक ही सभी साथियों के सरेंडर करने की बात कही गई है।

अनंत ने तीनों राज्यों (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़) के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि उनके साथियों से बातचीत जारी रखने और प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षाबलों के नक्सल ऑपरेशन को रोक दिया जाए। यह घटनाक्रम बस्तर क्षेत्र में चल रहे नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बीच आया है।

ये खबर भी पढ़ें...

Sukma Naxal Surrender: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल

CG Naxal News: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

1764314867
1764314867

पहली बार जारी की खुली फ्रीक्वेंसी: बाऊफेंग का इस्तेमाल

नक्सलियों ने अपने साथियों तक सामूहिक निर्णय की सूचना पहुंचाने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। नक्सलियों ने अपने साथियों से संपर्क साधने के लिए बाऊफेंग (BaoFeng) वॉकी-टॉकी की एक खुली फ्रीक्वेंसी नंबर 435.715 जारी की है। इस फ्रीक्वेंसी पर 1 जनवरी तक हर दिन सुबह 11 बजे से 11:15 बजे तक बातचीत की जाएगी।

बाऊफेंग क्या है?

बाऊफेंग एक हैंडहेल्ड वॉकी-टॉकी/रेडियो है, जो बिना मोबाइल नेटवर्क के भी दो लोगों को लंबी दूरी तक बात करने की सुविधा देता है। यह फ्रीक्वेंसी सेट करके काम करता है और अक्सर सुरक्षा गार्ड, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रेकिंग और पुलिस-फोर्स द्वारा उपयोग किया जाता है। नक्सलियों द्वारा अपनी संचार प्रक्रिया सार्वजनिक करना एक बड़ा और दुर्लभ कदम है।

ये खबर भी पढ़ें...

नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार! केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला, MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को लिखा पत्र

Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

PLGA सप्ताह नहीं मनाने का आह्वान

सरेंडर की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए, लीडर अनंत ने अपने कैडर से तमाम गतिविधियों को विराम देने की अपील की है। उन्होंने अपने साथियों से कहा है कि वे जोश या आवेश में आकर कोई ऐसी हरकत न करें जिससे सरेंडर की प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न हो। अनंत ने स्पष्ट किया है कि इस बार नक्सली PLGA (People's Liberation Guerrilla Army) सप्ताह नहीं मनाएंगे, जो आमतौर पर उनकी प्रमुख गतिविधि का समय होता है। इस सरेंडर को तीनों राज्यों के नक्सलवाद विरोधी प्रयासों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

  • Beta
Beta feature
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • CG Naxal News
  • Naxal surrender
  • MMC जोन प्रवक्ता अनंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा