तुम पर मनी-लॉन्ड्रिंग केस... NMDC कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख ठगे

Kanak Durga Jha | Jul 08, 2025, 11:12 IST
Share
Money laundering case against you NMDC employee duped 28 lakh rupees digital arrest
Money laundering case against you NMDC employee duped 28 lakh rupees digital arrest

छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत देश के अलग-अलग 12 राज्यों से लगभग 10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत देश के अलग-अलग 12 राज्यों से लगभग 10 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों ने दंतेवाड़ा के NMDC कर्मचारी को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया। उससे 28 लाख रुपए की ठगी कर लिए। अब पुलिस ने इन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर... वज्रपात के साथ जमकर बरसेंगे बादल

जानकारी के मुताबिक, किरंदुल के रहने वाले एक NMDC कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि, 30 मई 2025 की शाम 7:45 बजे उसके पास वॉट्सऐप पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने खुद को मुंबई पुलिस का अफसर बताया। उसने कहा कि, आपके नाम से एक बैंक अकाउंट ओपन हुआ है। जिसमें अवैध तरीके से लेनदेन हुआ है। इसलिए मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...महिला टीचर ने 7वीं के स्टूडेंट को ऐसा जड़ा थप्पड़... सुनाई देना बंद

NMDC कर्मचारी से 28 लाख ठगे

वहीं उसने वॉट्सऐप पर उसी कॉलिंग में अपने एक अन्य साथी को भी एड किया। दूसरे व्यक्ति ने NMDC कर्मचारी से सेटलमेंट की बात की। उसे उसके घर में ही कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। उससे सेटलमेंट के नाम पर 28 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांजेक्शन करवा लिए।

हालांकि, NMDC कर्मचारी को बाद में शक हुआ कि ये कोई पुलिस वाले नहीं थे। ये फ्रॉड थे। उनके साथ फ्रॉड हो गया है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। किरंदुल पुलिस ने FIR दर्ज की और मामले की जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़िए...यात्रियों की बढ़ी मुसीबत... छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल

अकाउंट का लोकेशन मुंबई में मिला

आरोपियों को पकड़ने के लिए उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिस फोन नंबर से कॉल आया था और जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उसको ट्रैस किया गया। वहीं उनका लोकेशन मुंबई का दिखाया। जिसके बाद टीम आरोपियों की तलाश में मुंबई गई। जहां पालघर से एक घर से 2 युवकों को पकड़ा गया।

मोबाइल-आधार कार्ड, दस्तावेज जब्त

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अर्पित सिंह (25) और सूरज चौहान (23) बताया। दोनों मुंबई के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपए कैश और 8 ATM कार्ड, 2 मोबाइल, 1 पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए। वहीं दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। जिन्हें गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा लाया गया।

12 राज्यों में की ठगी, 22 केस दर्ज

इन दोनों आरोपियों ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, केरल और दिल्ली इन 12 राज्यों में अलग-अलग लोगों से करीब 10 करोड़ रुपए ठगे हैं। इन राज्यों में इन दोनों पर साइबर ठगी के 22 केस दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नामी इंस्टिट्यूट में फीस की गड़बड़ी... स्टूडेंट्स से तीन गुना वसूले

Cyber crime | CG Cyber Crime news | chhattisgarh cyber crime news | cyber crime alert | cyber crime Chhattisgarh

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • cyber crime Chhattisgarh
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime news
  • डिजिटल अरेस्ट
  • cyber crime alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं