CG Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका,882 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Harrison Masih | Jul 30, 2025, 21:31 IST
Share
narayanpur-kondagaon-rojgar-mela-placement-camp-2025
narayanpur-kondagaon-rojgar-mela-placement-camp-2025

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नारायणपुर में 14 अगस्त को 882 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप और लोन मेला आयोजित होगा।

CG Job News: छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। नारायणपुर और कोण्डागांव जिलों में प्लेसमेंट कैंप और रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 882 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: पशु चिकित्सा क्षेत्र के पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

नारायणपुर में रोजगार मेला

नारायणपुर जिले के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 14 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर गरांजी, नारायणपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप एवं लोन मेला आयोजित किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 882 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, टाउन प्लानर्स के इतने पदों पर होगी भर्ती

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थिति अनिवार्य है।

कोण्डागांव में प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार कार्यालय कोण्डागांव की ओर से 6 अगस्त 2025, बुधवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भी निजी क्षेत्र के नियोजकों की भागीदारी के साथ किया जाएगा, जिसमें वे अपने संस्थानों, दुकानों और कार्यालयों के रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

नियोजकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रिक्तियों की जानकारी पत्र या ईमेल (employmentkondagaon@rediffmail.com) के माध्यम से जल्द से जल्द कार्यालय तक पहुंचाएं।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: 1100 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,5वीं युवा भी कर सकते है आवेदन

रिक्तियों की जानकारी में शामिल होना चाहिए:

  • पद का नाम
  • वांछित योग्यता
  • अनुभव
  • देय वेतन
यह विवरण इसलिए आवश्यक है ताकि पदानुसार युवाओं को उचित अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

CG placement camp

  • 882 पदों पर होगी भर्ती – नारायणपुर जिले में 14 अगस्त 2025 को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में निजी कंपनियों द्वारा 882 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • 6 अगस्त को कोंडागांव में प्लेसमेंट कैंप – कोंडागांव जिले में 6 अगस्त 2025 को रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा।
  • शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य – इच्छुक युवक-युवतियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, निवास, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना जरूरी है।
  • निजी संस्थाओं की भागीदारी – इस मेले में कई निजी कंपनियां अपने संस्थानों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश में भाग लेंगी।
  • सम्पर्क के लिए नंबर जारी – अधिक जानकारी के लिए सहायक ग्रेड-3 केकती बर्मन से मोबाइल नंबर 9584020279 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: आधार ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,12वीं पास युवाओं को मौका

संपर्क जानकारी:

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय (11 बजे से 5 बजे तक) में संपर्क करें:
केकती बर्मन, सहायक ग्रेड-3, मोबाइल: 9584020279

FAQ

  1. रोजगार मेले की तिथि और स्थान क्या है?
    नारायणपुर में: 14 अगस्त 2025, लाईवलीहुड कॉलेज परिसर गरांजी, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक। कोंडागांव में: 6 अगस्त 2025, जिला रोजगार कार्यालय परिसर।
  2. रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
    उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।
  3. किस प्रकार की नौकरियां इस मेले में उपलब्ध होंगी?
    उत्तर: यह मेला निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 882 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अलग-अलग योग्यता, अनुभव और पद के अनुसार वेतन निर्धारित होगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप
  • CG job news
  • CG placement camp
  • नारायणपुर में रोजगार मेला
  • कोण्डागांव में प्लेसमेंट कैंप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि