नक्सली रूपी की शव यात्रा में बजा हिड़मा सॉन्ग, लाल झंडा लेकर नाचे ग्रामीण

Harrison Masih | Apr 16, 2026, 20:25 IST
Share
naxali-rupi-reddy-funeral-telangana-hidma-song-viral-video
naxali-rupi-reddy-funeral-telangana-hidma-song-viral-video

एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी का अंतिम संस्कार तेलंगाना के मेडक जिले में किया गया। शव यात्रा के दौरान डीजे पर हिड़मा सॉन्ग बजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लोग इस गाने पर जमकर नाच रहे थे।

छत्तीसगढ़ के कांकेर एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली लीडर रूपी रेड्डी के अंतिम संस्कार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शव यात्रा के दौरान कुख्यात कमांडर हिड़मा’ के गीत बजते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग इस गाने पर जमकर नाच रहे थे। इस वीडियो ने स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन भी बहस छेड़ दी है।

शव यात्रा में बजा हिड़मा सॉन्ग

शव तेलंगाना के मेडक जिले ले जाने के बाद 14 अप्रैल को अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शव यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान डीजे पर “मेरे जंगल का सीना, चीर डाला तूने” जैसे बोल वाला गीत बजरहे थे, जिसे नक्सली संगठन और कुख्यात कमांडर माड़वी हिड़मा (Naxal Hidma) के लिए बने गया था।

वीडियो में बड़ी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल नजर आ रहे हैं, और कुछ जगहों पर लाल झंडे व पोस्टर भी देखे गए, जिनमें “न्याय”, “सम्मान” और “रोजगार” जैसी मांगें लिखी थीं।

naxali-rupi-reddy-funeral
naxali-rupi-reddy-funeral

मुठभेड़ में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी रेड्डी को ढेर (Female naxali encounter) कर दिया था। मौके से उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई थी।

पुलिस का कहना है कि रूपी लंबे समय से सक्रिय नक्सली गतिविधियों में शामिल थी और उसे आत्मसमर्पण के लिए लगातार समझाइश दी जा रही थी, लेकिन वह संगठन में सक्रिय बनी रही।

naxali-rupi-reddy-funeral
naxali-rupi-reddy-funeral

पुलिस की प्रतिक्रिया

कांकेर पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि अंतिम संस्कार तेलंगाना में हुआ है, इसलिए वहां की कानून-व्यवस्था और घटनाक्रम पर संबंधित राज्य प्रशासन ही टिप्पणी कर सकता है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि एनकाउंटर के बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

पृष्ठभूमि

रूपी रेड्डी को नक्सली संगठन में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के रूप में सक्रिय बताया जाता था। वह कथित तौर पर उत्तर बस्तर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभा रही थी। वह नक्सली स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले एक अन्य मुठभेड़ में मारा गया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

नक्सली हिड़मा के समर्थन में भड़काऊ गाना: रायपुर पुलिस ने दर्ज की UAPA के तहत FIR, यूट्यूबर की तलाश शुरू

कांकेर नक्सल एनकाउंटर: मारी गई आखिरी महिला कमांडर! 5 लाख की इनामी रूपी का अंत

Naxal News: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

Tags:
  • तेलंगाना
  • नक्सली हिड़मा
  • Naxal Hidma
  • कांकेर नक्सल एनकाउंटर
  • Naxal News
  • Female naxali encounter
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा