नक्सलियों ने किया एकतरफा युद्धविराम का ऐलान

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Naxalites announced unilateral ceasefire the sootr
Naxalites announced unilateral ceasefire the sootr

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पिछले 15 दिनों से कर्रेगटटा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पिछले 15 दिनों से कर्रेगटटा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की है। तेलुगु कैडर के नक्सल संगठन के प्रवक्ता जगन ने इस बावत एक प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में युद्धविराम का ऐलान किया है। हालांकि सुरक्षाबलों या सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि उनकी ओर से भी अब कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

प्रेस नोट तेलुगु में किया जारी

जगन ने तेलुगु में जारी प्रेस नोट में लिखा है कि तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी,पूर्व CM चंद्रशेखर राव और कविता ने भी शांति वार्ता के लिए पहल की थी। शांति वार्ता के लिए समिति भी बनाई गई। कई बुद्धिजीवी और मशहूर हस्तियां इसी मुद्दे पर अभियान चला रहे हैं। वार्ता राज्य और देश में लोकतांत्रिक माहौल लाने का प्रयास समझा जाना चाहिए। इन प्रयासों को सकारात्मक प्रभाव देने के लिए छह माह तक युद्धविराम की घोषणा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े… जम्मू एयरपोर्ट पर आतंकी हमला... रायपुर में हाई अलर्ट जारी

अब तक चार बार कर चुके हैं अपील

इससे पहले नक्सलियों ने सरकार से शांति वार्ता के लिए कुल 4 पत्र जारी किया गया। नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने दो बार और नक्सलियों के DKSZCM रूपेश ने दो बार पत्र जारी किया था। अब जगन के इस 5वें पत्र छह माह तक युद्धविराम की घोषणा करने की बात लिखी हुई है।

ये खबर भी पढ़े… ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

चौतरफा घिरने के बाद बैकफुट पर नक्सली

माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन संकल्प में चौतरफा घिरने के बाद नक्सली बैकफुट पर हैं। उनके टॉप कमांडर और खूंखार नक्सली बुरी तरह घिरे हुए हैं। एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा नक्सलियों की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। युद्ध विराम के बहाने उनके टॉप कमांडर और खूंखार नक्सली सुरक्षित निकल जाएंगे और नक्सलियों को खुद को भी मजबूत करने का मौका मिल जाएगा।

ये खबर भी पढ़े… बस्तर में 140KM लंबी बिछेगी रेल लाइन,केंद्र ने दिया 3513.11 करोड़ रुपए

आत्मसमर्पण की जगह युद्ध विराम संदेहजनक

महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त का संकल्प लिया है। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि नक्सलियों के पास दो ही विकल्प हैं। पहले आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे और दूसरा मरने के लिए तैयार रहें। नक्सलियों ने खुद ही दूसरा विकल्प चुना है। ऐसे में नक्सलियों का एकतरफा युद्ध विराम संदेहजनक है। उनके पास आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का विकल्प है। नक्सलियों का आत्मसमर्पण की जगह युद्ध विराम की घोषणा गले नहीं उतर रही है।

ये खबर भी पढ़े… अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम

Naxalites | Ceasefire | Bijapur | CG News | बीजापुर | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • Naxalites
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • नक्सलियों
  • Ceasefire
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर