हिड़मा के गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मार डाला... पूवर्ती में दहशत
Kanak Durga Jha | Jun 09, 2025, 14:25 IST
Naxals killed former sarpanch Hidma village panic in Purvarti
सुकमा जिले के ग्राम पूवर्ती जो नक्सलियों के मिलिट्री हेड खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा का गृहग्राम है, यहां के पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई।
सुकमा जिले के ग्राम पूवर्ती जो नक्सलियों के मिलिट्री हेड खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा का गृहग्राम है, यहां के पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। मौके पर नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने पर्चा फेंक कर पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे पुलिस का मुखबिर बताया है। जानकारी के मुताबिक 10 से 15 की संख्या में पूर्व सरपंच व ग्राम पटेल बोड़के रामा के घर पहुंचे नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर बताते हुए और ग्रामीणों को जबरन दूसरे धर्म से जोड़ने व ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त
नक्सलियों की पामेड़एरिया कमेटी ने जारी पर्चे में बताया कि, सुकमा जिले के ग्राम पूवर्ती निवासी बोड़के रामा गांव का सरपंच था। वह पुलिस का मुखबिर बनकर गांव के लोगों को डराधमका कर उनके बीजा पंडुम करने की जगह को बुलडोजर व जेसीबी की मदद से साफ कर अपने लिए खेत बना लिया था। इसके अलावा उसने पास्टर बनकर गांव के कुछ लोगों को भी अपने साथ जोड़ लिया था। उसने गांव के तालाब के मेड़ को भी खोदकर नीचे की जमीन को मेरा जमीन है, बोलकर पट्टा बना लिया है। इन्ही सब बातों को देखकर हमारी पार्टी ने उसे मौत की सजा दी है।
ये खबर भी पढ़िए...इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पूर्व सरपंच बोड़के रामा जो ग्राम का पटेल भी था हत्या कर दी गई। इस हत्या से पूवर्ती समेत आसपास के गांव में दहशत व्याप्त है। नक्सलियों ने जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया, इसे देखते हुए ग्रामीण सकते में हैं। हाल ही में पूवर्ती तब सुर्खियों में आया था जब फोर्स ने यहां कैम्प खोला था और ग्रामीणों के लिए कई विकासमूलक कार्य शुरू किया गया था। हाल ही में यहां हेल्थ कैम्प सड़क, अस्पताल व अन्य सुविधाएं शुरू की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर
naxal attack | CG Naxal Attack | पूवर्ती में पूर्व सरपंच की हत्या | सुकमा नक्सल | नक्सली हिड़मा
ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त
पुलिस का मुखबिर बताकर ले ली जान
ये खबर भी पढ़िए...इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर
हिड़मा के गांव पूवर्ती में दहशत
ये खबर भी पढ़िए...इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर
FAQ
- पूर्व सरपंच बोड़के रामा की हत्या किसने और क्यों की?
पूर्व सरपंच बोड़के रामा की हत्या नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने की। उन पर आरोप था कि वे पुलिस के मुखबिर हैं, ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा कर रहे थे और जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। - पूर्व सरपंच पर नक्सलियों ने कौन-कौन से आरोप लगाए?
नक्सलियों ने आरोप लगाया कि बोड़के रामा ने ग्रामीणों को डराकर उनकी जमीन पर कब्जा किया, पास्टर बनकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया, और पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा था। - इस घटना के बाद ग्राम पूवर्ती और आसपास के क्षेत्रों में क्या स्थिति है?
घटना के बाद ग्राम पूवर्ती और आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीण सकते में हैं, क्योंकि यह इलाका माओवादी नेता माड़वी हिड़मा का गृहग्राम भी है।
naxal attack | CG Naxal Attack | पूवर्ती में पूर्व सरपंच की हत्या | सुकमा नक्सल | नक्सली हिड़मा
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
By Sanjay Gupta
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
By Saurabh Mishra
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
By VINAY VERMA
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
By Jyoti Mahender Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
By Ashish Bhardwaj
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
By Jyoti Mahender Bhardwaj