लेडी बैंक ऑफिसर नाइजीरियन के इश्क में पड़ी...यह कीमत चुकानी पड़ी

Marut raj | Published:
Share
Nigerian arrested for cheating on the pretext of marriage in Dongargaon the sootr
Symbolic internet image.

Nigerian arrested for cheating on the pretext of marriage : मैरिज साइट शादी डॉट कॉम पर दोनों का संपर्क हुआ था। इस बीच दोनों की फोन पर भी बातें होने लगीं।

Nigerian arrested for cheating on the pretext of marriage : छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक बैंक में पदस्थ महिला अफसर को नाइजीरियन ने अपने इश्क में फंसा लिया।

उसने युवती को झांसे में लेकर उससे 15 लाख रुपए भी ठग लिए। जब तक उसे अपने साथ छल होने का अहसास हुआ तब तक पैसे हाथ से निकल चुके थे। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

लंबे समय से हो रही थी फोन पर बात

जानकारी के अनुसार डोंगरगांव में एक बैंक में युवती अच्छे पद पर पदस्थ है। उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ 15 लाख रुपए की ठगी हुई है। शिकायत के अनुसार उसका मैरिज साइट शादी डॉट कॉम पर आलोक देशपांडे नामक युवक से संपर्क हुआ था। उसने खुद को युके में जॉब करने वाला बताया था। उन दोनो के बीच लंबे समय तक चैटिंग के जरिए बात होती रही। इस बीच दोनों की फोन पर भी बातें होने लगीं।

275 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन वालीं 2 फर्जी कंपनियां रायपुर में पकड़ीं

इस बीच उक्त युवक की ओर से एक महिला का कॉल उसके पास आया। उसने बताया कि आलोक भारत आने वाला है। उसने बताया कि प्रोसेसिंग फी और टिकट आदि के लिए 15-20 लाख की जरूरत है। इस पर महिला बैंककर्मी ने अलग- अलग खातों में 15 लाख 72 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

बच्ची के शव से रेप करने वाले को राहत, क्योंकि ऐसा करना क्राइम नहीं है

पैसे मिलने के बाद कर लिया फोन बंद

महिला बैंककर्मी की रिपोर्ट के अनुसार पैसे ट्रांसफर होने के बाद अशोक देशपांडे नामक नाइजीरियन ने कॉल अटेंड करना बंद कर दिया। इसके बाद नंबर ही बंद कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक अकाउंट और फोन नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगा लिया।

चूजे ने ली युवक की जान,पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी ये देख कर हैरान

आरोपी सेमुअल जॉनसन को डोंगरगांव पुलिस साइबर सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की महिला सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी 15 और युवतियों के साथ चैटिंग कर रहा था। उसका लैपटॉप जब्त कर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

FAQ

  1. महिला बैंक अधिकारी के साथ ठगी कैसे हुई ?
    महिला बैंक अधिकारी की शादी डॉट कॉम पर एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने खुद को यूके में जॉब करने वाला बताया। उसने विश्वास में लेकर प्रोसेसिंग फी और टिकट के नाम पर अलग-अलग खातों में 15.72 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने कॉल अटेंड करना और नंबर चालू रखना बंद कर दिया।
  2. पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा ?
    पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के बैंक खातों और फोन नंबर की जांच की। साइबर सेल की मदद से आरोपी सेमुअल जॉनसन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और क्या जानकारी जुटाई ?
    पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप जब्त किया, जिससे पता चला कि वह 15 अन्य युवतियों के साथ भी चैटिंग कर रहा था। पुलिस अब उसकी महिला सहयोगी की तलाश कर रही है और अन्य मामलों की जांच कर रही है।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • रायपुर पुलिस ने नाइजीरियन को गिरफ्तार किया
  • cg news in hindi
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • नाइजीरियन
  • बैंक अफसर
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर