नवीन बीजेपी में 37 फीसदी अखंड यूपी और पुराना मध्यप्रदेश, 63 परसेंट में पूरा देश

Arun Tiwari | Published:
Share
बीजेपी की नई टीम
बीजेपी की नई टीम

नितिन नवीन की नई बीजेपी टीम में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का बढ़ा सियासी वजन नजर आ रहा है। 65 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखंड उत्तर प्रदेश यानी यूपी-उत्तराखंड और पुराने अविभाजित मध्यप्रदेश यानी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से 12-12 नेताओं को जगह मिली है।

नितिन नवीन की नई बीजेपी में उत्तर प्रदेश के बराबर मध्य प्रदेश का वजन हो गया है। 65 सदस्यों वाली राष्ट्रीय बीजेपी की कार्यकारिणी में 37 फीसदी अखंड यूपी और पुराने मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी है।

बाकी पूरा देश 63 परसेंट में सिमट गया है। अखंड यूपी यानी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के 12 लोग इस टीम में हैं। वही पुराने अविभाजित मध्य प्रदेश यानी मध्य प्रदेश-छतीसगढ़ के भी 12 लोगों को राष्ट्रीय बीजेपी में जगह मिली हुई है।

यह अलग बात है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाल चार नेताओं को अन्य राज्यों के कोटे से शामिल किया गया है। संभवत: यह पहला मौका होगा जब मध्य प्रदेश को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा और यूपी के बिल्कुल बराबर जगह मिली हो।

ये हैं यूपी-उत्तराखंड के राष्ट्रीय पदाधिकारी :

  • रेखा वर्मा,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष
  • तारिक मंसूर,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष
  • स्मृति ईरानी,उत्तर प्रदेश महामंत्री
  • हरीश द्वेदी, उत्तर प्रदेश महामंत्री
  • डॉ भोला सिंह, उत्तर प्रदेश मंत्री
  • संगीता यादव, उत्तर प्रदेश मंत्री
  • अमरपाल मौर्य, उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
  • कुंवर बासिल अली, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
  • तीरथ सिंह रावत,उत्तराखंड - उपाध्यक्ष
  • महेंद्र पांडे,उत्तराखंड राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
  • अनिल बलूनी,उत्तराखंड मीडिया संयोजक
  • आलोक भट्ट, उत्तराखंड सोशल मीडिया सह संयोजक
बीजेपी की नई टीम
बीजेपी की नई टीम


ये हैं मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी :

  • लालसिंह आर्य,मध्य प्रदेश - उपाध्यक्ष
  • सौदान सिंह,मध्य प्रदेश - राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री- यह मूलत: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से आते हैं। इनको चंडीगढ़ कोटे से कार्यकारिणी में रखा गया है।
  • गजेंद्र पटेल,मध्य प्रदेश महामंत्री
  • कविता पाटीदार,मध्य प्रदेश मंत्री
  • तरुण चुघ,मध्य प्रदेश राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। इनको पंजाब कोटे से जगह दी गई है।
  • विष्णुदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश, प्रकुष्ठ संकुल संयोजक
  • बंशीलाल गुर्जर,मध्य प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष
  • आशीष अग्रवाल,मध्य प्रदेश सह मीडिया सह संयोजक
  • प्रदीप भंडारी, मध्य प्रदेश सह मीडिया सह संयोजक - प्रदीप भंडारी मूलत: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं। उनको दिल्ली कोटे से जगह मिली है।
  • रुपकुमारी चौधरी, छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष
  • दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया संयोजक
  • संदीप पाठक, छत्तीसगढ़ मंत्री - संदीप पाठक मूलत: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से आते हैं। उनको दिल्ली कोटे से जगह दी गई है।

राजस्थान के 4 पदाधिकारी :

65 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में राजस्थान के 4 नेताओं को पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे उपाध्यक्ष बनी हैं। डॉ सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष और मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पीएम मोदी और अमित शाह के गृह प्रदेश गुजरात से भी 4 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

इस पूरी टीम से यह साफ हो गया है कि योगी और धामी ही नहीं दिल्ली की नजरों में मोहन और विष्णु को भी उतनी ही अहमियत मिली है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 नाम

नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR

बीजेपी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी: नितिन नवीन की टीम से 5 सियासी संदेश

पेंड्रा में भारतीय जनता पार्टी ने किया चक्काजाम, प्रदेश में ब​ढ़ती नक्सली हत्याएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय जनता पार्टी
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी
  • नितिन नवीन
  • यूपी
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट