सरकारी आवास में कुर्सी पर मिला अधिकारी का शव, कार्यालय में शोक

thesootr Desk | May 12, 2025, 16:42 IST
Share
officer death government residence PWD enginier jagdalpur chattisgarh the sootr
officer death government residence PWD enginier jagdalpur chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का शव उनके सरकारी आवास में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जानकारी के अनुसार, डीएस नेताम का आवास भंगाराम चौक के पास स्थित है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। लोक निर्माण विभाग (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) डीएस नेताम का शव उनके सरकारी आवास में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया।

जानकारी के अनुसार, डीएस नेताम का आवास भंगाराम चौक के पास स्थित है। वह शनिवार शाम तक कार्यालय में मौजूद थे और उसके बाद अपने आवास लौट गए। रविवार को जब ऑफिस स्टाफ ने संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। सोमवार सुबह भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो कर्मचारी सीधे उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर नेताम का शव चेयर पर पड़ा मिला।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का महासंग्राम फिर शुरू, DRS सिस्टम से हाईटेक आयोजन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही जगदलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला स्वाभाविक मृत्यु (Natural Death) का प्रतीत होता है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

ये खबर भी पढ़ें... जिंदगी बचाने मां ने दे दिया अपना लिवर, लेकिन मदर्स डे पर बेटी ने तोड़ दिया दम

अकेले रहते थे, 11 महीने में होना था रिटायर

डीएस नेताम मूलतः कांकेर जिले के निवासी थे और पिछले 3-4 वर्षों से जगदलपुर में पदस्थ थे। वह सरकारी आवास में अकेले रहते थे और अगले 11 महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है, जो जल्द ही जगदलपुर पहुंचने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 12वीं बोर्ड में एक लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास... ऐसा पहली बार

PWD में शोक की लहर

इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग सहित पूरे प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। सहयोगियों ने उन्हें एक अनुशासित और जिम्मेदार अधिकारी बताया।

ये खबर भी पढ़ें... अब NIT में पढ़ाएंगे ऐसे कोर्स जिसकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड

Officer | Government Residence | PWD Department | jagdalpur | chattisgarh | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • PWD Department
  • jagdalpur
  • Officer
  • जगदलपुर
  • Government Residence
  • सरकारी आवास
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई