करोड़पति ने फेसबुक फ्रेंड को भेजे अपने *** वीडियो , लाखों से निपटे

Marut raj | Published:
Share
Online Cyber ​​Fraud Case Bilaspur Facebook Friend the sootr
Online Cyber ​​Fraud Case Bilaspur Facebook Friend the sootr

बिलासपुर में एक करोड़पति के साथ हैरान करने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना उसे भारी पड़ गया। लाखों रुपए ठगे जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है।

Online Cyber Fraud Case Bilaspur : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। शहर के एक बड़े आसामी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए बनी फ्रेंड ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया। फेसबुक फ्रेंड की डिमांड का जब कोई अंत होता नहीं दिखा तो पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं विस्तार से...
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

CGPSC 2024 : नए साल में 246 पदों के लिए होगी परीक्षा, देखें नोटिफिकेशन

लंबे समय से चल रही थी बातचीत

बिलासपुर के एक बड़े आसामी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसे उन्होंने स्वीकर कर ली। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। उनके बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही।

इसी दौरान फेसबुक फ्रेंड ने उन्हें बातों में फंसा लिया। फेसबुक फ्रेंड ने विश्वास में लेकर उनके अश्लील वीडियो मंगे। अपनी दोस्त पर भरोसा कर उन्होंने अपने अश्लील वीडियो भेज भी दिए। वीडियो भेजे जाने के कुछ दिनों बाद उनकी फेसबुक फ्रेंड इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी। अपनी इज्जत की परवाह करते हुए बिलासपुर के पीड़ित ने कई किश्तों में सामने वाले के अलग- अलग खातों में 21 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद भी उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। सामने वाली और अधिक पैसे की मांग करने लगी। अपने आप को साइबर ठगी के जाल में फंसा हुआ मानकर वे पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने साइबर थाने में फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ जांच में जुट गई है।

सरकारी बैंक मैनेजर ने कस्टमर के नाम निकाल लिया लाखों को लोन, गिरफ्तार

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बैलेट पेपर से होगा नगर निकाय-पंचायत चुनावउ

सोशल मीडिया पर फ्रेंडिशप करते समय रखें सावधानी सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनाते समय खास सावधानी रखने की जरूरत है। सबसे पहली बात तो ये है कि किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ही न करें। सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा फ्रेंड बनाने के चक्कर में भी न पड़ें। यदि साइबर फ्रॉड का शिकार हो भी जाते हैं तो जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क करें, क्योंकि अंतत: आपको जाना तो पुलिस के पास ही पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि समय रहते पुलिस से संपर्क कर लिया जाए।


FAQ

  1. बिलासपुर के करोड़पति के साथ क्या हुआ ?
    बिलासपुर में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करने के बाद, आरोपी ने पीड़ित से पैसे की डिमांड की और बाद में धोखाधड़ी की।
  2. आरोपी ने पैसे की डिमांड क्यों की थी ?
    आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसके निजी वीडियो ले लिए थे, इनसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। जब यह डिमांड बढ़ने लगी, तो पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  3. साइबर थाने में शिकायत के बाद क्या हुआ ?
    साइबर थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • Bilaspur
  • छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड
  • साइबर फ्रॉड
  • cg cyber froud
  • bilaspur news in hindi
  • cyber
  • Cyber ​​Alert
  • Cyber attack
  • chhattisgarh cyber fraud news
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime news
  • bilaspur cyber crime news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर