सरकारी स्कूल में छात्रों से ज्यादा फीस वसूली का मामला, प्रिंसिपल पर गिरी गाज

Harrison Masih | Jun 10, 2025, 16:50 IST
Share
overcharging students in government school principal punished jashpur the sootr
overcharging students in government school principal punished jashpur the sootr

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने के गंभीर मामले में कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने के गंभीर मामले में कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर की गई, जिन्होंने प्रारंभिक शिकायत मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), बगीचा को जांच सौंप दी थी।

ये खबर भी पढ़ें... निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया जेल से रिहा

शिकायत और जांच की प्रक्रिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा पर आरोप था कि उन्होंने विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली थी। इस पर अभिभावकों और विद्यार्थियों द्वारा आपत्ति जताई गई थी, जिसकी शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची।

कलेक्टर रोहित व्यास ने तत्काल प्रभाव से मामले की जांच बीईओ बगीचा से करवाई। जांच में यह पाया गया कि तरसियुस तिग्गा ने निश्चित शुल्क से अधिक राशि लेकर नियमों का स्पष्ट उल्लंघन किया है। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल स्कूल बस हादसे के बाद निलंबित आरटीओ को हाईकोर्ट से राहत

निलंबन की कार्यवाही

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर रोहित व्यास ने तरसियुस तिग्गा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए उनका निलंबन प्रस्ताव संभागायुक्त को प्रेषित किया। संभागायुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही और पद के दुरुपयोग की श्रेणी में मानते हुए तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... निलंबित आईएएस रानू साहू समेत पांच की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 19 तक रिमांड पर चार पूर्व सीईओ

निलंबन अवधि में मुख्यालय निर्धारित

निलंबन आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि के दौरान तरसियुस तिग्गा का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (subsistence allowance) दिया जाएगा, लेकिन वे किसी भी प्रशासनिक या शैक्षणिक निर्णय प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।

प्रशासन की सख्ती का संदेश

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि जशपुर जिला प्रशासन शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर गंभीर है और विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों से अन्याय या अनियमितता के मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करेगा।

ये खबर भी पढ़ें... गुना बस हादसे के बाद निलंबित आरटीओ रवि बरेलिया बहाल, बस मालिक को भी राहत

overcharging students in school | Principal suspended | jashpur | स्कूल में ज्यादा फीस वसूली | प्रिंसिपल पर गिरी गाज | कलेक्टर ने प्रिंसिपल को किया निलंबित

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Principal suspended
  • jashpur
  • overcharging students in school
  • स्कूल में ज्यादा फीस वसूली
  • प्रिंसिपल पर गिरी गाज
  • कलेक्टर ने प्रिंसिपल को किया निलंबित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा